एक्सप्लोरर

West Bengal Election 2021: उम्मीदवारों पर BJP में मंथन जारी, TMC-लेफ्ट आज जारी कर सकती है कैंडिडेट्स के नाम

West Bengal Election 2021 Candidates List: बीजेपी की बैठक में बंगाल के 60 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है. असम में भी गठबंधन को लेकर बातचीत होने के बाद 50 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है.ममता बनर्जी भी आज सभी 294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती हैं. ऐसी खबरें हैं कि टीएमसी इस बार 100 से ज्यादा नए चेहरों को मौका देने के मूड में है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट के बीच उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आधी रात तक चली. बैठक में बंगाल के 60 और असम के 50 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी. बीजेपी की दूसरी बैठक सात मार्च के बाद होगी. दूसरी तरफ टीएमसी और लेफ्ट भी आज ही उम्मीदवारों का एलान कर सकती हैं.

पीएम की रैली के बाद किया जाएगा उम्मीदवारों के नाम का एलान

बीजेपी की गुरुवार देर रात हुई बैठक में बंगाल के 60 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है. असम में भी गठबंधन को लेकर बातचीत होने के बाद 50 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है. पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों का एलान रविवार को पीएम की ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाली रैली के बाद किया जाएगा.

ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी?

सूत्रों के मुताबिक, पहले दिन की बैठक में ये साफ हो गया है कि ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से उनके पुराने साथी शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा जाएगा. हालांकि बीजेपी नेता मुकुल रॉय का कहना है कि कार्यकर्ता शुभेंदु की उम्मीदवारी चाहते हैं लेकिन इसपर फैसला नहीं हुआ है. ममता का साथ छोड़कर आने वाले शुभेंदु अधिकारी पहले ही उन्हें मात देने का एलान कर चुके हैं. बीजेपी की बैठक में दिलीप घोष की उम्मीदवारी पर फैसला नहीं हुआ है, जबकि टीएमसी से आए दो विधायकों के भी टिकट कटने की खबर है.

294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है TMC

दूसरी तरफ शुक्रवार अपने लिए शुभ मानने वाली ममता बनर्जी भी आज सभी 294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती हैं. ऐसी खबरें हैं कि टीएमसी इस बार 100 से ज्यादा नए चेहरों को मौका देने के मूड में है. उम्मीदवारों के एलान से पहले गुरुवार को टीएमसी में भी रणनीति को लेकर मैराथन बैठक की गई है, जिसमें ममता सरकार के दस सालों के काम, विवाद खत्म करने और लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले इलाकों में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया है. ममता बनर्जी नंदीग्राम से गुरुवार महाशिवरात्रि के दिन नामांकन भर सकती हैं. जिसे हिंदू विरोधी छवि के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Bengal Elections: पहले चरण से एक दिन पहले बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है चुनाव कनेक्शन

बंगाल में टॉलीवुड सितारों पर दांव, आखिर चुनाव में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री इतनी ज्यादा चर्चा में क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget