एक्सप्लोरर

'घर-घर जाकर देखते थे किसकी बहू है सुंदर, पतियों से कहते थे नहीं है तुम्हारा अधिकार,' स्मृति ईरानी ने सुनाई संदेशखाली की कहानी

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि फरार टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके साथियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया है.

Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. महिलाओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने यौन उत्पीड़न और अत्याचार किया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ''बंगाल के संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए बांग्ला में अपनी व्यथा को व्यक्त किया. बांग्ला का मैं हिंदी में अनुवाद कर रहीं हूं. महिलाओं ने टीएमसी के गुंडे के बारे में कहा कि वो घर-घर जाकर देखते थे कि किस घर की महिला सुंदर है. उम्र में कौन कम है. महिलाएं बांग्ला में पत्रकारों से कह रहीं है कि फिर उनके पति को टीएमसी के गुंडे कहते थे कि पत्नी पर आपका कोई अधिकार नहीं है.''

स्मृति ईरानी ने आगे बताया कि टीएमसी के गुंडे महिलाओं को ले जाते थे और फिर रिहा नहीं करते थे. बंगाल के संदेशखाली की दलित, किसान, जनजातीय और मच्छी परिवार की महिलाओं ने गुहार लगाते हुए ये सब बातें बोली है. 

स्मृति ईरानी क्या बोलीं?
स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी हिंदुओं के खिलाफ अत्याचर करने के लिए जानी जाती है. शादीशुदा हिंदू लड़कियों को उठाकर टीएमसी के ऑफिस में रेप किया गया. इसको शब्दों में नहीं बोला जा सकता.

उन्होंने आगे कहा कि सवाल है कि क्या नागिरक होने के नेता हम चुप रह सकते हैं. अब तक हर कोई यह सोच रहा था कि शेख शाहजहां कौन है? अब ममता बनर्जी को इस सवाल का जवाब देना होगा कि शेख शाहजहां कहां है?

क्या मामला है?
संदेशखाली में महिलाओं ने पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके गिरोह ने उनका यौन उत्पीड़न किया. साथ ही जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है. 

महिलाओं फरार शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. शाहजहां उस वक्त फरार हो गया था जब कथित राशन घोटाले में उसके घर पर छापा मारने गई ईडी की एक टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- संदेशखाली हिंसा को लेकर बंगाल विधानसभा में बवाल, BJP के 6 विधायक सस्पेंड, शुभेंदु अधिकारी ने कहा- महिलाओं की आवाज उठाने का मिला 'गिफ्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget