एक्सप्लोरर

West Bengal Politics: 'लोग उन्हें जूतों से मारेंगे', बोले दिलीप घोष तो सौगत रॉय दिया ऐसा रिएक्शन, जानिए क्यों छिड़ी जुबानी जंग

West Bengal: सौगत रॉय ने कहा, "ऐसे व्यक्ति की बात पर टिप्पणी करना मेरी गरिमा के खिलाफ है, जिसने बहुत कम या कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली है.

West Bengal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने यह कहकर विवाद खड़ा दिया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता सौगत रॉय (Saugata Roy) अपने उस बयान के लिए "जूतों से पीटे जाएंगे" जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के आलोचकों के बारे में कुछ कहा था. दिलीप घोष के बयान पर सौगत रॉय ने तीखी प्रतिक्रिया दी. रॉय ने कहा कि बीजेपी नेता ने "औपचारिक शिक्षा" नहीं ली है और वह तृणमूल के संपर्क में हैं क्योंकि बीजेपी को अब उन पर भरोसा नहीं है.

उन लोगों की चमड़ी उतारकर जूते बनाए जाएंगे
तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा था कि पार्टी के दो नेताओं की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के नेता पार्टी को अनुचित तरीके से निशाना बना रहे हैं. रॉय ने कहा था, "उन लोगों की चमड़ी उतारकर जूते बनाए जाएंगे जो मानते हैं कि वे विरोध की आड़ में पार्टी को बदनाम करके ऐसे ही निकल सकते हैं." बहरहाल, उन्होंने बाद में इस बयान पर खेद व्यक्त किया.

CBI Raid: शराब शरीर और आत्मा दोनों का नाश करती है, मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड पर गौतम गंभीर का तंज

सौगत रॉय की सुनकर हम हैरान
दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कहा, "सौगत रॉय वरिष्ठ नेता हैं. वह एक समय पर प्रोफेसर रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने विपक्ष के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसे सुनकर हम हैरान हैं. वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कह रहे हैं कि चमड़ी उतारकर जूते बनाए जाएंगे. वह दिन दूर नहीं है, जब लोग उन्हें जूतों से पीटेंगे. तृणमूल के नेताओं को राज्य के विभिन्न हिस्सों में जूतों से पीटा जाएगा." रॉय ने कहा कि वह बीजेपी नेता के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते.

दिलीप घोष पर बीजेपी को भरोसा नहीं
सौगत रॉय ने कहा, "ऐसे व्यक्ति की बात पर टिप्पणी करना मेरी गरिमा के खिलाफ है, जिसने बहुत कम या कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली है. दिलीप घोष स्वयं हमारे दल के संपर्क में हैं, क्योंकि बीजेपी नेतृत्व अब उन पर भरोसा नहीं करता." वहीं पार्थ चटर्जी को एक स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और अनुब्रत मंडल को एक मवेशी तस्करी मामले में जांच एजेंसी के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

Har Ghar Jal Utsav: जनभागीदारी, साझेदारी और इच्छाशक्ति... जल जीवन मिशन की सफलता के पीएम मोदी ने बताए ये चार मजबूत स्तंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget