एक्सप्लोरर

West Bengal Politics: ‘कांग्रेस के लिए बड़ी विफलता हैं अधीर रंजन चौधरी’, बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले TMC नेता का बड़ा हमला

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक हमले हो रहे हैं. इसी क्रम में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को एक विफल नेता बताया.

Kunal Ghosh On Adhir Ranjan Chowdhury: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पश्चिम बंगाल के महासचिव कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने चौधरी को कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी विफलता बताया है. उन्होंने कहा, “अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी को विफल कर दिया है. वो पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सबसे बड़ी विफलता हैं.”

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने टीएमसी की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को आधार बनाते हुए पंचायत चुनाव को लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा, “हमारे सुप्रीम नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पहले ही कह चुके हैं कि हम एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक चुनाव चाहते हैं. हमने विकास किया है और इसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा. सीपीआईएम, बीजेपी और कांग्रेस मुद्दों को भटकाने की कोशिश करेंगी क्योंकि उनके पास उम्मीदवार ही नहीं हैं.”

इन नेताओं पर पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई

कुणाल घोष ने ये भी कहा कि अगर पार्टी का कोई भी नेता किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होगा, तो पार्टी उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. वहीं, राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होने हैं और वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी.

इन चुनावों में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इसे दोनों पार्टियों के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

तो वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इससे पहले टीएमसी पर पंचायत चुनाव से पहले विपक्षी दलों को डराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "पंचायत चुनावों को लेकर हमारी सबसे बुरी आशंका सच हो रही है. बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी अनियंत्रित गुंडागर्दी का सहारा ले रही है और पंचायत चुनावों से पहले विपक्षी ताकतों पर आतंक फैलाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है. हमें योजनाबद्ध तरीके से डराया जा रहा है. वो नहीं चाहते कि मुर्शिदाबाद या फिर अन्य जगहों पर पंचायत चुवाव पुलिस की देखरेख में हों.”

ये भी पढ़ें: Bengal Panchayat Election: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा, TMC नेता गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget