एक्सप्लोरर

WB Panchayat Polls: '48 घंटे के भीतर केंद्रीय बल तैनात करें', राज्य निर्वाचन आयोग को कलकत्ता HC का निर्देश

Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में कोलकाता हाई कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को 48 घंटे के भीतर सभी जिलों में केंद्रीय बल की तैनाती करने का निर्देश दिया है.

Calcutta High Court On Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोलकाता हाई कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि सभी जिलों में 48 घंटों के भीतर केंद्रीय बल तैनात किया जाए. वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश का पालन करने को कहा है.

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 16 जून तक नामांकन जारी हैं. इस बीच राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. गुरुवार (15 जून) को उत्तरी दिनाजपुर जिले में कथित तौर पर नामांकन दाखिल करने जा रहे तीन लोगों को गोली मारी गई, जिससे एक शख्स की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

CM ममता बनर्जी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

इस बीच गुरुवार को ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के पीछे विपक्षी दलों का हाथ बताया. महेशतला में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान विपक्षी दल हिंसा भड़का कर हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य की छवि खराब हो, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि चोपड़ा इलाके में आज की हिंसा के पीछे सीपीआईएम है और दक्षिण 24 परगना के भांगोर में आईएसएफ टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है.

सीपीआईएम नेता ने TMC पर लगाया आरोप

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने बताया कि जिन लोगों पर हमला हुआ वो लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के समर्थक थे और वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वे चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे. सलीम ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे टीएमसी का हाथ है.

वहीं, अधिकारियों ने कहा गोलीबारी की घटना के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- West Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने मानस रंजन भुनिया से लिया विभाग, खुद संभालेंगी जिम्मेदारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget