एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Election: 'सरकारी पैसे बर्बाद कर मोदी नेता बन रहे', ममता बनर्जी का पीएम पर हमला, कहा- पंचायत चुनाव हार गए तो...

Bengal Panchayat Polls: ममता बनर्जी पहली बार पंचायत चुनाव में प्रचार करने निकली हैं. उन्होंने पीएम मोदी के साथ निशिथ प्रमाणिक को भी निशाना बनाया और उन्हें मंच से गुंडा कहकर संबोधित किया.

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. पहली बार पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करने निकली टीएमसी नेता और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर लंबे समय बाद निजी हमला बोला है. कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, सरकार के पैसे बर्बाद करके मोदी अमेरिका को संतुष्ट करने गए हैं. 

ममता बनर्जी ने बीएसएफ की गोली से मरे लोगों के परिवार को मंच पर बुलाया और कहा मेरे पास खबर है बॉर्डर पर जाकर ये लोग डर फैलायेंगे. डरायेंगे तो शिकायत करियेगा. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर बेघर लोगों के लिए आवास योजना के लिए पैसे न देने का आरोप लगाया है.

केंद्र पर पैसे न देने का आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, केंद्र सरकार आवास के 100 दिन के काम के पैसे नहीं दे रही है. ये पैसे लेकर रहेंगे. आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार बदलेगी, तो पैसे लाएंगे. उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर निशाना साधते हुए सीएम ममता ने कहा, मोदी बाबू अमरीका जाकर पैसे बर्बाद कर रहे हैं. कभी रशिया जाते हैं, कभी कहीं और यहां हमारे लोगों को पैसे नहीं मिल रहे. 

गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक को कहा गुंडा

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, पंचायत चुनाव में हार गए तो भी याद रखिएगा राज्य में सरकार हमारी ही होगी. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक को मंच से ही गुंडा कहकर संबोधित किया. निशिथ प्रमाणिक पर ममता बनर्जी ने कहा, पंचायत में लोग गोली खा रहे, वे अफ़्रीका घूम रहे. गृह मंत्री गुंडा है. लोगों को मारता फिरता है.

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है. इसके पहले नामांकन के दौरान राज्य भर से अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आई थीं. हिंसा को लेकर बीजेपी हाईकोर्ट गई थी, जहां से केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश जारी हुआ था. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन राहत नहीं मिली.

यह भी पढ़ें

Manipur Violence: 'पूरा देश सुनना चाहता है मणिपुर की बात', खरगे ने पीएम मोदी के सामने रखी 5 मांगें, कहा- 55 दिनों से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget