एक्सप्लोरर

पत्नी के टिकट पर किसी और महिला के साथ सफर कर रहे थे TMC विधायक, टीटीई को दी धमकी, वायरल हुआ वीडियो

पश्चिम बंगाल के नबाग्राम से टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल के खिलाफ टीटीई ने राज्यपाल और अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है. 

TMC MLA Kanai Chandra Mondal: पश्चिम बंगाल के नबाग्राम से तृणमूल कांग्रेस के विधायक कनाई चंद्र मंडल पर रेलवे के टीटीई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. इस संबंध में जिस टीटीई को ये धमकी दी गई, उसने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को मामले की शिकायत करते हुए एक चिट्ठी भी लिखी है. 

तृणमूल कांग्रेस के विधायक कनाई चंद्र मंडल यूपी इंटरसिटी एक्सप्रेस में मालदा से हावड़ा जा रहे थे और उसी दौरान ये मामला सामने आया. विधायक के साथ उनके समर्थक भी ट्रेन में सफर कर रहे थे. टिकट कलेक्टर ने जब विधायक कनाई चंद्र मंडल के समर्थकों से टिकट मांगा तो समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी देना शुरू कर दिया. 

दूसरी महिला के साथ कर रहे थे सफर

राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को लिखी शिकायत के मुताबिक, नबाग्राम से तृणमूल कांग्रेस के विधायक कनाई चंद्र मंडल ने अपनी पत्नी के नाम से टिकट बुक कराया था लेकिन उनकी बगल वाली सीट पर कोई और महिला बैठी हुई थी. पत्नी की जगह सफर कर रही महिला की उम्र कम भी कम बताई जा रही है.

विधायक ने दी धमकी

सोमवार (02 सितंबर) को ट्रेन नंबर 13266 (मालदा से हावड़ा) इंटरसिटी एक्सप्रेस में विधायक के साथ सफर कर रही महिला से जब आईकार्ड मांगा गया तो विधायक नाराज हो गए और टीटीई को जान से मरवा देने की धमकी देने लगे. हालांकि, टीटीई ने बाद में इस महिला को जुर्माना लगाकर नया टिकट इश्यू किया. टीटीई ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की है. 

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक और बंगाल सरकार पर निशाना साधा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया कि नेता खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं. ये घटना कुछ टीएमसी नेताओं के अहंकार का सटीक उदाहरण है जिन्हें लगता है कि वो कानून को अपनी मर्जी के मुताबिक मोड़ सकते हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों, क्या MP-UP में अलर्ट के साथ हुई मानसून की मरम्मत?
सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों? MP-यूपी में अलर्ट, क्या मानसून की मरम्मत हुई?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget