एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी ने युवक को कुचला! स्थानीय लोगों का दावा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले में कार एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. लोगों का दावा है कि कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी.

Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में कथित तौर पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेख इसराफिल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों और एक चश्मदीद के मुताबिक, जब उसे कार ने टक्कर मारी तो वह सड़क के किनारे खड़ा था. 

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह गाड़ी नंदीग्राम विधायक के काफिले का हिस्सा थी या नहीं. विपक्ष के नेता मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. एक स्थानीय व्यक्ति का आरोप है कि हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी. 

स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक सड़क जाम किया. इस दौरान सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनके खिलाफ कड़ी सजा की मांग की. चश्मदीद होने का दावा करने वाले एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि दुर्घटना के समय वह एक स्थानीय दुकान पर चाय पी रहा था, जो दुर्घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर है. 

कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार 

चश्मदीद ने बताया कि वह आदमी सड़क के दाईं ओर था और काफिला बाईं ओर से आ रहा था. अचानक, काफिले की एक कार सड़क के दाईं ओर चली गई और उस आदमी को टक्कर मार दी. उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद, कार कुछ मीटर पीछे चली गई और जब उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति को टक्कर लग गई है, तो कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि चालक शराब के नशे में हो सकता है. 

पुलिस ने कराया लोगों को शांत 

हादसे के बाद भारी पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर रवाना किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया. व्यक्ति के शव को तमलुक अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था. तभी रात साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी और स्थानीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Elections: 'अगर मैं अल्लाह-हू-अकबर बोलूं तो...', पीएम मोदी के बजरंग बली वाले नारे पर ओवैसी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget