एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: 'अगर मैं अल्लाह-हू-अकबर बोलूं तो...', पीएम मोदी के बजरंग बली वाले नारे पर ओवैसी का पलटवार

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में पीएम मोदी ने पिछले दिनों एक चुनावी रैली में बजरंग बली का नारा लगाया था. अब इस पर एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने पलटवार किया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: आल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक चुनाव में धर्म के आधार पर वोट मांगने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में खुद को बड़ा हिंदू साबित करने की होड़ मची है. उन्होंने प्रधानमंत्री के बजरंग बली वाले नारे पर कहा कि अगर वो तकबीर का नारा उठाएं तो ठीक रहेगा.

ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, क्या कांग्रेस हुबली में ध्वस्त दरगाह के पुनर्निर्माण का वादा करेगी? इसने भाजपा के साथ अपनी वैचारिक लड़ाई पर आत्मसमर्पण कर दिया है. क्या मोदी कुछ नहीं कहेंगे अगर मैं लोगों से तकबीर का नारा लगाने को कहूं? आसमान गिर जाएगा.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 मई) को कर्नाटक के लोगों से उन्हें दंडित करने को कहा था जो अपमानित करते हैं. उत्तर कन्नड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि क्या कर्नाटक में कोई इस अपमान की संस्कृति को स्वीकार करेगा. क्या कोई किसी को गाली देना करना पसंद करेगा? क्या कर्नाटक अपमानित करने वालों को माफ करेगा.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आप (लोग) इस बार क्या करेंगे? क्या आप उन्हें सजा देंगे? क्या आप गाली देने वालों को सजा देंगे? इस बार जब पोलिंग बूथ में जब आप बटन दबाएंगे तो 'जय बजरंगबली' बोलकर इनको सजा दे देना."

ओवैसी का पलटवार

ओवैसी ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि यह कौन सी धर्मनिरपक्षेता है? देश के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि जब आप वोट डालें तो जय बजरंग बली का नारा लगाकर वोट डालें. आज, कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे और अधिक हनुमान मंदिर बनाएंगे.

ओवैसी ने आगे कहा, अगर मैं आज खड़े होकर तकरीर में बोलूं कि कर्नाटक के मजलूमों 10 मई को जब वोट डालो तो अल्लाह हू अकबर बोलकर वोट डालना, तो पूरे मीडिया वाले बोलेंगे कि ओवैसी उधर लेकर चला गया.

यह भी पढ़ें

The Kerala Story: 'धर्मांतरण नहीं राष्ट्रांतरण' केरल में कन्वर्जन के मुद्दे पर भड़के अयोध्या के साधु-संत, कहा- पूरे देश में चल रहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget