एक्सप्लोरर

ममता का दावा- शनिवार हुई हिंसा में 5 नहीं 2 लोग मारे गए, बंगाल को एक और गुजरात नहीं बनने देंगे

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच हिंसा जारी है. दोनों ही पार्टियां कार्यकर्ताओं पर हमलों के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि शनिवार को हुई हिंसा में दो लोग मारे गये थे और बीजेपी का पांच लोगों के मारे जाने का दावा झूठा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हिंसा भड़काने की और फर्जी खबरें फैलाकर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल को एक और गुजरात नहीं बनने देगी. सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी खबरें फैला रही है बीजेपी- ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पश्चिम बंगाल को भेजे परामर्श को ‘‘पर्दे के पीछे से खेला जा रहा खेल’’ करार दिया और कहा कि राज्य के मुख्य सचिव इसका जवाब दे चुके हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में कहा, ‘‘वे (बीजेपी) सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी खबरें फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं. केंद्र सरकार और (बीजेपी) पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. हम बंगाल को एक और गुजरात नहीं बनने देंगे.’’ 2021 से पहले नहीं होंगे राज्य विधानसभा चुनाव- ममता सीएम ममता ने मीडिया पर भी बीजेपी के इशारे पर गलत जानकारी प्रसारित करके राज्य का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव 2021 से पहले होने की अटकलों को भी खारिज कर दिया. बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कुछ केंद्रीय नेताओं के इशारे पर बीजेपी एक साजिश के तहत पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग और जंगलमहल इलाकों में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है.  उन्होंने कहा कि बीजेपी को ‘आग से नहीं खेलना चाहिए.’ बंगाल: हावड़ा में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, राज्यपाल ने हिंसा पर केंद्र सरकार को सौंपी रिपोर्ट तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह सुनियोजित खेल है. उनकी योजना मेरी आवाज दबाने की है क्योंकि उन्हें पता है कि देश में उनके खिलाफ आवाज उठाने वाली एक मात्र शख्सियत ममता बनर्जी है. हमारी सरकार को गिराने की यह साजिश सफल नहीं होगी.’’  उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी साजिश का शिकार नहीं होंगे और लोगों से शांत रहने को कहेंगे.’’ हिंसा की घटनाएं टीएमसी-बीजेपी के बीच टकराव का विषय बनी लोकसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं भी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव का विषय बन गयी हैं. उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद तीन लोगों के शव बशीरहाट अस्पताल लाये गये थे. बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि इनमें से दो लोग उनके समर्थक थे वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि एक उनका सक्रिय कार्यकर्ता था. दोनों दलों ने दावा किया कि उनके कई समर्थक हिंसा के बाद से लापता हैं. पुलिस और उत्तर 24 परगना जिले के अधिकारियों ने शनिवार के बाद हुए संघर्षों के बारे में कुछ नहीं बोला और मृतकों की संख्या पर कोई बयान नहीं दिया. हालांकि बनर्जी ने कहा कि मृतकों की संख्या दो है. उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया और बीजेपी पर राज्य में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया. बीजेपी दावा कर रही है कि पांच लोग मारे गये हैं, वे झूठ बोल रहे हैं- ममता उन्होंने राज्य सचिवालय में कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन वे (बीजेपी) दावा कर रहे हैं कि पांच लोग मारे गये हैं. वे झूठ बोल रहे हैं. मैंने एक बीजेपी नेता को एक समाचार चैनल में बोलते सुना कि तीन लोग लापता हैं. अगर यह सच है तो आप उनका नाम पता क्यों नहीं बताते.’’  उन्होंने राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों की आलोचना करते हुए उन्हें खारिज कर दिया. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव की संभावना को भी मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया.  उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव दो साल बाद होंगे. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में कोई संबंध नहीं है. आप गलत खबरें चला रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप वही लिख रहे हो जो बीजेपी नेता आपसे कह रहे हैं. आपने यह क्यों लिखा कि चार या पांच लोग मारे गये हैं? आप बीजेपी नेताओं के दावों की जांच नहीं कर रहे. मुझे पता है कि बीजेपी आपको विज्ञापन देती है. मुझे सब पता है.’’  उन्होंने खुद को भगवान समझना शुरू कर दिया है- ममता मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में छिटपुट घटनाएं घटीं. वो भी बीजेपी की वजह से. उन्होंने खुद को भगवान समझना शुरू कर दिया है. लेकिन याद रखिए, हमने घटनाओं को नियंत्रित कर लिया है.’’  बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आज के हालात की तुलना 2009 में माकपा की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार के समय से किये जाने पर कहा, ‘‘अब और तब के हालात में बहुत अंतर है.’’ यह भी पढ़ें- संगरूर: 108 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 2 साल का फतेहवीर, 5 दिनों से फंसा था देश में प्रचंड गर्मी: दिल्ली में पारा 48 के पार, राजस्थान के धौलपुर- चुरू में गर्मी से दिन में कर्फ्यू जैसे हालात मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया कठुआ गैंगरेप-हत्या केसः 3 दोषियों को उम्रकैद, तीन को 5 साल की सजा का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget