एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का निशाना, कहा- सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी तीन भाई हैं

पुरशुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीपीएम और कांग्रेस ही बीजेपी को यहां लेकर आई है. उन्होंने कहा कि ‘बाहरी गुंडों’ को घुसने नहीं देंगे.

पुरशुरा: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं. इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की रैलियों ने राज्य का सियासी पारा चढ़ाया हुआ है. आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरशुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले किए. उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि ‘हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम.’

सीएम ममता ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘वाशिंग मशीन’ है. सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी तीन भाई हैं. सीपीएम और कांग्रेस ही बीजेपी को यहां लाई है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ टीवी पर जीत रही है. जिन लोगों को टिकट नहीं टीएमसी का टिकट नहीं मिलता, वही बीजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “सम्मानित लोगों को अपनी पार्टी में लेंगे हम. चोरों को टीएमसी में नहीं लेंगे. तुम लोगों को टीएमसी का टिकट नही मिलता इसीलिए बीजेपी में जा रहे हो.”

ममता बनर्जी ने कहा, “बूथकर्मी जो हैं, वही पार्टी के लिए सबसे अहम काम करते हैं. काम करने से ही नेता बनते हैं. पेड़ से अचानक गिरकर नेता नहीं बनते. हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में बहुत काम किया. कृषि में जिला आगे बढ़ा, बहुत जगहों पर रेल लाइन नहीं थी, वो भी कराया गया. किसान मंडी, कन्याश्री, 9 लाख छात्रों को टैब दिए गए हैं. स्वास्थ्य साथी कार्ड को अगर प्राइवेट अस्पताल में रिफ्यूज किया जाता है तो तुरंत सरकार को बताएं.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस अंदाज से कोरोना और उमपुन का मुक़ाबला किया वो कोई राज्य नहीं कर पाई है. आने वाले दिनों में भी अगस्त के बाद भी फ्री राशन लोगों को दिया जाएगा. बंगाल कंगाल नहीं है.

ममता बनर्जी ने ‘पराक्रम दिवस’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. सीएम ने कहा, “अगर आप घर मे निमंत्रण करते हैं तो अपमान करेंगे क्या. नेताजी के समारोह में गयी थी, कुछ उग्र लोगों ने अराजकता किया. नेताजी के लिए समारोह में नेताजी को ही असम्मान किया गया है.कुछ उग्र लोग अराजकता की मुझे बंदूक दिखाया तो मैं भी संदूक दिखाउंगी . अगर नेताजी नेताजी के नारे लगाते तो अलग बात थी. इससे पहले भी महापुरुषों को लेकर कई गलतियां की हैं. ”

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई पैसे देता है तो ले लीजिए. चिकन-चावल खाना लेकिन वोट मत देना. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी पार्टी ऑफिस में खुद आग लगा रही है. ममता बनर्जी ने कहा, “जो यहां रहते हैं वो बाहरी नहीं है. बल्कि जो बाहर से आकर कह रहे हैं कि बंगाल को गुजरात बनाएंगे वो बाहरी हैं. मैं कहता हूं कि गुजरात को बंगाल बनाएंगे. सिर नहीं झुकाऊंगी, चाहे खुदका गला ही क्यों ना काटना पड़े. उन्होंने आरोप लगाया कि फ़िल्म एक्ट्रेस को रेप करने की धमकी दी जा ही है. हिम्मत है तो कर के दिखाओ.

India China Border Clash: सिक्किम बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प, भारतीय सेना ने कहा- स्थानीय लेवल पर सुलझा लिया विवाद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget