एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee On Sandeshkhali: संदेशखाली पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सरकार ने कार्रवाई की, हुई हैं गिरफ्तारियां

Mamata Banerjee On Governor: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पिछले छह दिनों से जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने हालात का जायजा लिया है.

Mamata Banerjee On Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में पिछले 6 दिनों से जारी हिंसा और तनावपूर्ण माहौल पर प्रतिक्रिया दी है. सोमवार (12 फरवरी) को उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की है. 

उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में हिंसा में शामिल लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

संदेशखाली वही जगह है जहां गत 5 जनवरी को छापेमारी करने गए ईडी के अधिकारियों पर हमले हुए थे. तृणमूल नेता शेख शाहजहां इस मामले में मुख्य आरोपी हैं, जो फिलहाल फरार हैं. स्थानीय लोगों ने शाहजहां के साथ ही तृणमूल के बाकी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन करते हुए आगजनी की थी.

क्या कहा ममता बनर्जी ने?
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है. राज्य महिला आयोग को भी वहां भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि लोगों ने जिनके खिलाफ भी आरोप लगाए थे, उन सबके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जो लोग आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

'राज्यपाल कहीं भी जाने को स्वतंत्र'
खास बात यह है कि सोमवार (12 फरवरी) को ही राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केरल की अपनी यात्रा संक्षिप्त कर संदेशखाली का दौरा किया है. मुख्यमंत्री ने उनके भी दौरे पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ''आप (राज्यपाल) जहां चाहें वहां जा सकते हैं. मैंने राज्य महिला आयोग को भी भेजा है. उन्होंने एक रिपोर्ट दी है." 

क्या है मामला?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गत बुधवार से ही संदेशखाली में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने दावा किया कि शेख शाहजहां और उसके 'गिरोह' ने कई वर्षों तक उनका यौन उत्पीड़न करने के अलावा, जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है.

उन्होंने पिछले महीने से फरार शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. महिलाओं ने स्थानीय तृणमूल (TMC) नेता उत्तम सरदार और शिबू हाजरा को भी गिरफ्तार करने की मांग की, जिनमें से उत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर ईडी अधिकारियों पर हमले की वारदात के बाद से ही शेख शाहजहां फरार हैं.

ये भी पढ़ें: बीजेपी में जाने के सवाल पर चव्हाण ने किया प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget