एक्सप्लोरर

बीजेपी में जाने के सवाल पर चव्हाण ने किया प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र, जानें क्या कहा

Ashok Chavan On Pm Modi: महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी है. हालांकि उन्होंने BJP में जाने के सवाल पर कहा कि फिलहाल इस पर फैसला नहीं लिया है.

Ashok Chavan Resign : महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से किनारा कर लिया है. अब उनके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने की चर्चा चल रही है. इसी बीच इन कयासों पर चव्हाण ने खुद आकर चर्चा की है. मीडिया से बातचीत में चव्हाण ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी, विधायक पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आगे कहा कि उनका आज कांग्रेस से संबंध पूरी तरह खत्म हो गया है.

अशोक चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर कहा कि उन्होंने अभी तक किसी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है. वहीं उन्होंने ये भी साफ किया कि इस्तीफे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी अपना इस्तीफा (विधायक पद से) सौंप दिया है.

चव्हाण ने कहा है कि मैंने अभी तक किसी विधायक से कोई बात नहीं की है. चव्हाण ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर तेजी से काम नहीं हो रहा है. चव्हाण ने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई मनमुटाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे. आगे किसी पार्टी में शामिल होना है, इसका फैसला आने वाले दिनों में करेंगे. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं अशोक चव्हाण

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं. चव्हाण 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी नांदेड़ सीट बीजेपी के प्रताप पाटिल चिखलीकर से हार गए थे. चव्हाण महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ जिले में स्थित एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से हैं. उनके बहनोई भास्करराव बापूराव खतगांवकर पाटिल तीन बार विधानसभा सदस्य (एमएलए) और तीन बार सांसद रह चुके है. चव्हाण नांदेड़ के भोकर से विधायक थे. पूर्व में इस सीट से उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget