एक्सप्लोरर

CM ममता ने राज्यपाल पर लगाया भ्रष्ट होने का आरोप, जगदीप धनखड़ बोले- किसी चार्जशीट में मेरा नाम नहीं

राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के बीच टकराव उस वक्त और बढ़ गई जब बंगाल की सीएम ने जैन हवाला केस का नाम लेते हुए जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा और उन्हें 'भ्रष्ट' करार देते हुए यह सवाल किया कि आखिर केन्द्र सरकार ऐसे गवर्नर को क्यों मंजूरी देती है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक दूसरे के ऊपर सियासी वार-पलवार करते रहते हैं. सोमवार को उन दोनों के बीच टकराव उस वक्त और बढ़ गई जब बंगाल सीएम ने जैन हवाला केस का नाम लेते हुए जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा और उन्हें भ्रष्ट करार देते हुए यह सवाल किया कि आखिर केन्द्र सरकार ऐसे गवर्नर को क्यों मंजूरी देती है.

जगदीप धनखड़ का सीएम ममता को जवाब

इधर, ममता के गंभीर आरोपों का राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने करारा जवाब देते हुए इसे सनसनी फैलाने वाला बयान करार दिया. उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा- किसी चार्जशीट में मेरा नाम नहीं है. जैन हवाला केस में किसी पर आरोप तय नहीं हुए. सनसनी फैलाने के लिए ममता ने यह गलत जानकारी दी है. ममता के मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है. मेरा किसी हवाला से कोई संबंध नहीं है.

बंगाल के राज्यपाल ने आगे कहा-  मैं किसी भी हाल में झुकने वाला नहीं हूं. चाहे कुछ भी हो जाए, मैं झुकूंगा नहीं. पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं वह करूंगा.

ममता बनर्जी ने की राज्यपाल को हटाने की मांग

इससे पहले सोमवार को सीएम ममता ने कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल के गवर्नर को हटाने के लिए तीन पत्र लिखे हैं. वो एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि उनका नाम साल 1996 में सामने आए हवाला जैन केस की चार्जशीट में था. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, "गवर्नर (जगदीप धनखड़) एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं, उनका नाम 1996 के हवाला जैन केस की चार्जशीट में था. लेकिन वो कोर्ट गए और वहां से सब मामला क्लियर हो गया था. लेकिन फिर से उसमें पीआईएल दाखिल हुई है, जिसपर फैसला नहीं आया है. पीआईएल वहां पेंडिंग है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि वो एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे गवर्नर को केंद्र सरकार क्यों मंज़ूरी देती है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को पता नहीं है तो मैं कहती हूं कि आप चार्जशीट निकालिए. उस चार्जशीट में उनका नाम था कि नहीं था. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा, "पहले आपने कोर्ट को मैनेज किया. उसके बाद फिर कोर्ट केस हुआ. उस कोर्ट केस का अभी तक फैसला नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी ने जगदीप धनखड़ को बताया भ्रष्ट, कहा- केंद्र सरकार ऐसे गवर्नर को क्यों मंज़ूरी देती है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget