एक्सप्लोरर

ममता बोली, 'गवर्नर ने धमकी दी, अपमानित किया', राज्यपाल का आरोपों से इनकार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी में आरोप-प्रत्यारोप की जंग छिड़ गई है. मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा कि गवर्नर ने उन्हें धमकाया जिससे वो अपमानित महसूस कर रही हैं, ममता ने मीडिया से कहा कि गवर्नर उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते. जबकि गवर्नर ने सीएम के इस बयान पर हैरानी जताई.

मैं गवर्नर की दया से सत्ता में नहीं आई हूं: ममता बनर्जी 

दरअसल, गवर्नर ने सीएम ममता से उत्तरी 24 परगना जिले के बसीरहाट सब-डिविजन में हुई हिंसा को लेकर फोन कॉल किया था. ममता ने कहा कि गवर्नर से उनसे कई बातें कहीं जो अपमानित करने वाली थीं. ममता ने कहा, “गवर्नर संवैधानिक पद है और उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए. मैं गवर्नर की दया से सत्ता में नहीं आई हूं.”

गवर्नर से सख्त नाराज ममता ने कहा, “राज्यपाल बीजेपी के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं. मैं भारतीय जनता पार्टी की दया से इस पद पर नहीं हूं, मुझे लोगों ने चुना है. राज्यपाल मुझे धमकी नहीं दे सकते. हर बार बीजेपी के लोग उनसे मिलते हैं, वह अपने पक्ष में बोलना शुरू कर देते हैं.”

मुख्यमंत्री के रवैये और इस्तेमाल की गई भाषा से हैरान हैं राज्यपाल

ममता के बयान के बाद राज्यपाल ने अपनी सफाई दी. केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वो मुख्यमंत्री के रवैये और इस्तेमाल की गई भाषा से हैरान हैं. उन्होंने कहा कि उनके और सीएम के बीच कोई भी बातचीत गोपनीय थी और किसी भी तरफ से इसे जाहिर करने की उम्मीद नहीं की जा सकती.

खास बात ये है कि जब राज्यपाल से बीजेपी और आरएसएस के संयुक्त शिष्ट मंडल ने मुलाकात की थी, उसके तुरंत बाद उन्होंने सीएम को फोन किया था. सूत्रों का कहना है कि गवर्नर ने सीएम से कहा कि क्यों उन्होंने वहां केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात नहीं किए गए.

क्या है बसीरहाट हिंसा?

फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी जिसके बाद राज्य सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस की मदद के लिए बीएसएफ के 400 जवान भेजे हैं.

पुलिस ने बताया कि बसीरहाट के बदुरिया में दो समुदायों के बीच सोमवार रात पोस्ट को लेकर झड़पें शुरू हुईं. उसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया .पुलिस ने कहा कि हिंसक भीड़ ने कई स्थानों पर सड़कों को जाम कर दिया और दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला किया और कई दुकानों को निशाना बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget