एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना मरीजों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने स्थापित किया पहला प्लाज्मा बैंक

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (केएमसीएच) में राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (केएमसीएच) में राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है. कोविड-19 मरीजों के इलाज में सहायता के लिए अब तक इस बीमारी से ठीक हुए 12 लोगों ने राज्य में प्लाज्मा दान किया है.

अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया

बनर्जी ने राज्य सचिवालय में सोमवार को कहा, ' कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक स्थापित किया है.' यह देश में दूसरी ऐसी पहल है. हाल ही में दिल्ली के आईएलबीएस में पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया था. जिन 12 लोगों ने राज्य में अपना प्लाज्मा दान किया है, उनमें कुछ डॉक्टर, एक छात्र और पुलिसकर्मी शामिल हैं.

भारत में संक्रमितों की संख्या 7 लाख पार

आपको बता दें, देश भर में कोरोना का कहर बरपाया हुआ है. भारत में सोमवार को कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए कोविड-19 की जांच की संख्या भी एक करोड़ से अधिक हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोविड-19 के 24,248 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,97,413 हो गई.

बहरहाल, आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के मामले सात लाख 150 है जबकि मृतकों की संख्या 19,795 हो गई है. इन आंकड़ों को संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से मुहैया कराए गए आंकड़ों को जोड़कर तैयार किया गया है. मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से 425 और लोगों की मौत होने के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई है. देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण के बीस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें.

कानपुर मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, 2.5 लाख का इनाम घोषित

कोरोना वायरस: अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, श्रद्धालुओं की जांच के लिए बनाए जा रहे काउंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget