एक्सप्लोरर

अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र

गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार रात कोलकाता पहुंच गए हैं. शाह के साथ यहां बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘अमित शाह जिंदाबाद और भारत माता की जय’ के नारे लगाए.

शाह ने इससे पहले बंगाली में एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ मैं दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहा हूं. यहां मैं बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई, राज्य के लोगों, मीडिया के मित्रों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मिलने को लेकर आशान्वित हूं.’’

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बुधवार को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान शाह जनजातीय और शरणार्थी परिवारों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे.

अमित शाह के दौरे की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांकुड़ा और कोलकाता में बूथ स्तरीय बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर प्रभावी और सामाजिक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे.

पांच नवम्बर को अमित शाह बांकुड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न नेताओं के साथ बैठक करेंगे. पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से की 70 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ता इस बैठक में शिरकत करेंगे.

अमित शाह बांकुड़ा जिले के चतुर्धी गांव के एक दलित परिवार के यहां दोपहर का भोजन करेगे. कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की राज्य की यह पहली यात्रा होगी. उन्होंने एक मार्च को राज्य का दौरा किया था.

पिछले साल हुए आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज कर बीजेपी राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है.

बीजेपी नेताओं ने विश्वास जताया है कि वे अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 साल के शासन को समाप्त कर देंगे. अगले दिन वह कोलकाता में राज्य के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे. इस बैठक में 80 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के नेता और पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे.

अमित शाह का यह दौरा प्रदेश बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव के बाद हो रहा है. इसके महासचिव (संगठन) सुब्रत चट्टोपाध्याय को हटा दिया गया था और उनके कनिष्ठ अमिताभ चक्रवर्ती को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उस पद पर नियुक्त किया गया था.

बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 अप्रैल-मई में होने की संभावना है. यह बीजेपी के लिए महत्त्वपूर्ण होगा क्योंकि वह राज्य की राजनीति में अपनी बढ़ती प्रमुखता को भुनाने की कोशिश करेगी, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget