एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनावः कौन-कौन सीट और किस-किस उम्मीदवारों पर तीसरे चरण में रहेगी नजर

पश्चिम बंगाल में कल यानि मंगलवार को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 31 सीटों पर वोटिंग होगी. वोटिंग को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है. इस बीच 6 अप्रैल (मंगलवार) को तीसरे चरण में 31 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इन 31 सीटों पर कई कद्दवार और चर्चित उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस सीट से कौन उम्मीदवार चर्चा में हैं. एक नजर इन उम्मीदवारों पर-

हवड़ा की सीटों पर एक नजर

हावड़ा के उलुबेरिया उत्तर से टीएमसी के उम्मीदवार है इससे पहले भी विधायक और मंत्री रहे निर्मल मांझी.

उलुबेरिया दक्षिण से बिजेपी की उम्मीदवार है टॉलीवुड एक्ट्रेस पापिया अधिकारी.

हावड़ा के ही श्यामपुर से बिजेपी की उम्मीदवार है टॉलीवुड के ही एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती.

हावड़ा के आमता से मोर्चा के उम्मीदवार है दो बार के कांग्रेस विधायक असित मित्र.

टीएमसी ने हावड़ा से सटा हुआ हुगली के हरिपाल में सिंगूर आंदोलन से जुड़े नेता और मंत्री बेचाराम मन्ना की पत्नी करबी मन्ना को इसबार टिकट दी है. करबी के खिलाफ मोर्चा के उम्मीदवार हैं अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आई एसएफ के चेयरमैन सिमल सोरेन.

हुगली के जांगीपारा से बिजेपी के उम्मीदवार हैं देबजीत सरकार.

हुगली के तारकेश्वर से बिजेपी के उम्मीदवार हैं स्वपन दासगुप्ता.

हुगली के पुरशुरा में टीएमसी की टिकट से चुनाव लड़ रहे है जिला अध्यक्ष दिलीप यादव.

आरामबाग से टीएमसी की उम्मीदवार हैं सुजाता मंडल खान. सुजाता मंडल बीजेपी के नेता सौमित्र खान की पत्नी हैं.

दक्षिण 24 परगना की सीटों पर उम्मीदवार

रायदिघी से मोर्चा के उम्मीदवार है सीपीएम के वरिष्ठ नेता कांति गांगुली. पिछले दो बार के चुनाव में कांति गांगुली टीएमसी की उम्मीदवार देबाश्री रॉय से हारने के बाबजूद वहां काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि, इसबार टीएमसी ने देबाश्री को टिकट नही दी है.

बारुईपुर पश्चिम से टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है बंगाल विधानसभा के स्पीकर रहे और पिछले दो बार के विधायक बिमान बनर्जी.

अभिषेक बनर्जी का गढ़ डायमंड हारबर में बीजेपी ने दीपक हलदर को उम्मीदवार बनाया है. दीपक टीएमसी से बिजेपी में शामिल हुए हैं. यहां से मोर्चा की ओर से उम्मीदवार हैं बंगाल में एसएफआई के अध्यक्ष युवा नेता प्रतीक उर रहमान.

कैनिंग पूर्व विधानसभा सीट से टीएमसी की टिकट से इसबार चुनाव लड़ रहे हैं दक्षिण 24 परगना जिला के प्रभावशाली नेता शौकत मोल्ला.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होंगे. दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. तीसरे चरण का चुनाव कल होगा जबकि बाकी के चरण 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल, आठवें और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे  2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगें.

अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला- दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका 

सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं अनिल देशमुख, बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget