एक्सप्लोरर

West Bengal Elections 2021: मिथुन चक्रवर्ती ने किया रोड शो, भीड़ को देखकर कही ये बात

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिली है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 27 मार्च को पहले चरण का मतदान किया जाएगा. वहीं अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती इस बार के चुनाव में दमदार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिली है. ऐसे में मिथुन चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन चुनाव प्रचार में दमखम लगाए हुए हैं. वहीं बंगाल में आज पहले चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है.

आज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले झाड़ग्राम में रोड शो किया. रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान भीड़ को लेकर मिथुन ने कहा, 'ये लोग यहां इसलिए आए हैं क्योंकि इनको बदलाव चाहिए. इतनी ज्यादा भीड़ का मतलब बहुत ज्यादा प्यार है.'

वहीं फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में दो बड़े रोड शो निकाले. मिथुन ने पहला रोडशो बांकुड़ा के सल्तोरा और दूसरा रोडशो पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में निकाला. वह सफेद कुर्ता पहने हुए थे और लंबा भगवा स्कार्फ डाल रखा था.

नारे लगे

मिथुन गेंदों के फूलों से सजे एमयूवी वाहन पर खड़े होकर गुजरे और समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान जय श्री राम के नारे लग रहे थे. अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए रास्ते में पड़ने वाले घरों और इमारतों की छतों पर लोगों की भीड़ जमा थी और मिथुन की कार के आसपास भी भीड़ जमा हो गई.

बदलाव का संकेत

उन्होंने केशियारी में कहा, 'जो जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लोगों का भावनात्मक लगाव है, वह बंगाल में होने वाले बदलाव का संकेत देता है.' जब मिथुन से पूछा गया कि राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने की स्थिति में क्या उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना है, इस पर उन्होंने कहा, 'आपके मन में एक ही सवाल चढ़ा हुआ है.'

राज्य में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की संभावना जताते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैं कोई नायक नहीं हूं. मैं उनका मिथुन दा हूं और वे मेरे दोस्त हैं. बंगाल की जनता के साथ मेरा लगाव है.' बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही अभिनेता ने हाल ही में अपने चचेरे भाई के पते पर कोलकाता के काशीपुर-बेलगछिया निर्वाचन क्षेत्र से एक मतदाता के रूप में खुद को नामांकित किया था. इससे पहले चक्रवर्ती मुंबई में एक पंजीकृत मतदाता थे.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले मिथुन चक्रवर्ती और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget