एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: दिनेश त्रिवेदी ने कहा- TMC ने बदले अपने आदर्श, दीदी को गोत्र बताते देख दुख हुआ

हाल में टीएमसी से बीजेपी में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने आदर्शों को बदल दिया है. एबीपी न्यूज से खास बात करते हुए शुक्रवार को उन्होने कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी बल्कि पार्टी ने उन्हें छोड़ा है.

पश्चिम बंगाल चुनाव में अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. बंगाल के सियासी मैदान में उतरे राजनीतिक दलों की तरफ से जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. इस बीच हाल में टीएमसी से बीजेपी में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने आदर्शों को बदल लिया है.  एबीपी न्यूज से खास बात करते हुए शुक्रवार को दिनेश त्रिवेदी कहा कि TMC उन्होंने नहीं छोड़ी, बल्कि पार्टी ने उन्हें छोड़ा है.

बीजेपी नेता ने कहा– टीएमसी की स्थापना के वक्त हम भी ममता बनर्जी के साथ थे. पहले पार्टी में आदर्श था. पहले पैसा नहीं था. लेकिन अब पार्टी के पास पैसा है लेकिन उसमें आदर्श नहीं है. इसके साथ ही, जनता भी अब पार्टी के साथ नहीं रही.

दिनेश त्रिवेदी ने कहा- मेरे पास ये विकल्प था कि एक परिवार की सेवा करें या फिर देश की सेवा करें. हम सार्वजनिक सेवा में परिवार की सेवा करने नहीं आते हैं, राजनीति में दान या दक्षिणा नहीं होती. यदि कोई टिकट देता है या जीतवाता है तो वो है जनता. राजनीति में जनता सर्वोपरि है.

उन्होंने आगे कहा- यदि शुभेंदु को ममता ने कुछ दिया तो नंदीग्राम में वे क्यों हारने वाली हैं. मेरे पास साढे पांच साल और राज्यसभा में पड़े थे. कहीं ना कहीं उसूल होता है. उस वक्त भी उसूल से ममता बनर्जी हट गई थी.

BJP नेता ने कहा- जयश्रीराम हिन्दुस्तान की परंपरा है, यह हिन्दुस्तान से अलग नहीं रह सकती है. ये हमारी संस्कृति है और ये नारे जनता देती है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के लिए सिर्फ 30 फीसदी लोग जो वोटबैंक माने जाते थे वहीं सबकुछ थे लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया. मुस्लिम वर्ग भी आज ममता बनर्जी के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को मंच से गोत्र बताना पड़ता है, इससे दुखी कुछ नहीं हो सकता है.  राज्यसभा या लोकसभा ही मेरी मंजिल होती तो क्या छोड़ता. टीएमसी परिवार विशेष की सेवा करती है देश की नहीं. बीजेपी जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतने जा रही है.

ये भी पढ़ें: दिनेश त्रिवेदी ने थामा BJP का दामन, TMC ने कहा- उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget