एक्सप्लोरर

दिनेश त्रिवेदी ने थामा BJP का दामन, TMC ने कहा- उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया

दिनेश त्रिवेदी ने पिछले महीने राज्यसभा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह तृणमूल कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं. आज वो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी के बीजेपी में शामिल होने पर निशाना साधा. टीएमसी ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के साथ विश्वासघात किया. दिनेश त्रिवेदी ने पिछले महीने राज्यसभा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह तृणमूल कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं. इससे पहले दिन में त्रिवेदी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "पिछले कई वर्षों में उन्होंने कुछ नहीं कहा. अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पार्टी से शिकायत हो गई. वह कृतघ्न हैं और उन्होंने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है."

घोष ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी पार्टी में कई पदों पर रहे और उन्हें कई जिम्मेदारियां दी गईं. इस समय जब पार्टी के लिए कुछ करने का समय आया तो उन्होंने विश्वासघात किया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, "त्रिवेदी जैसे लोगों ने अपने कार्यकाल में सत्ता का आनंद लिया और चुनाव के समय पार्टी छोड़ दी."

दिनेश त्रिवेदी ने ममता सरकार पर बोला हमला बीजेपी में शामिल होने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "आज वो स्वर्ण पल है जिसका मुझे इंतजार था. आज हम सार्वजनिक जीवन में इसलिए हैं क्योंकि जनता सर्वोपरि होती है. एक राजनीतिक पार्टी ऐसी होती है जिसमें परिवार सर्वोपरी होता है. आज मैं सचमुच जनता के परिवार में शामिल हुआ हूं. इसका मकसद है जनता की सेवा."

उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले जिस पार्टी में था वहां पर सिर्फ एक परिवार की सेवा होती है, जनता की नहीं. दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि आज बंगाल में ऐसा माहौल है कि वहां की जनता मुझसे फोन कर ये कहती थी कि आप इस पार्टी में क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज यह हालत हो गई है कि एक स्कूल बनाने तक के लिए चंदा देना पड़ रहा है. दिनेश त्रिवेदी ने आगे कहा कि बंगाल में लगातार हिंसा बढ़ रही है. वहां पर हिंसा और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है. ऐसे में बंगाल की जनता खुश है कि वहां पर असली परिवर्तन होने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget