एक्सप्लोरर

TMC के आरोपों को EC ने नकारा, कहा- चुनाव आयोग सरकार के कामकाज में नहीं देता दखल, निष्पक्ष चुनाव करवाना प्राथमिकता

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस की तरफ से लगाए गए उन आरोपों को भी सिरे से नकारा है, जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनावों के मद्देनजर राज्य की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने की घटना पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने टीएमसी के जरिए दी गई शिकायत पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि राज्य की मुख्यमंत्री की जान और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और राज्य में कानून व्यवस्था का पालन करना भी जरूरी है.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जरिए पश्चिम बंगाल के डीजीपी विरेंद्र के तबादले पर उठाए गए सवाल पर तृणमूल कांग्रेस को जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि डीजीपी का तबादला स्पेशल ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है. लिहाजा यह कह देना कि यह फैसला किसी एक राजनीतिक दल के कहने पर हुआ, पूरी तरह से बेबुनियाद है.

संवैधानिक संस्था की छवि

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस की तरफ से लगाए गए उन आरोपों को भी सिरे से नकारा है, जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनावों के मद्देनजर राज्य की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि केंद्रीय चुनाव आयोग चुनावों को निष्पक्ष तरीके से करवाना चाहता है और इस तरीके के आरोप एक संवैधानिक संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं.

उन्होंने कहा है कि केंद्रीय चुनाव आयोग किसी भी सूरत में राज्य सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में किसी तरह का कोई दखल नहीं देता है. लिहाजा ऐसे आरोपों पर जवाब देना भी अच्छा नहीं लगता कि इस केंद्रीय चुनाव आयोग किसी एक राजनीतिक दल के इशारे पर काम कर रहा है.

बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग को जैसे ही ममता बनर्जी के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी मिली तो आयोग ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा है. वहीं इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और वह अपनी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी के पास कितनी है संपत्ति? चुनावी हलफनामे में बताया

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget