एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने टकराव के बीच धनखड़ से की मुलाकात, डेढ़ घंटे चली बैठक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बीते दिन जारी तनाव के बीच मुलाकात हुई है. जानकारी के मुताबिक राज्य से जुड़े अनेक विषयों को लेकर ये बैठक एक घंटे तक चली.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजभवन और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को मुलाकात की. खबरों के मुताबिक, राज्य से जुड़े अनेक विषयों पर एक घंटे तक चर्चा हुई.

राज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा कि सहयोगियों की मौजूदगी के बिना बैठक हुई.

उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. दोनों ने सहयोगियों के बिना एक घंटे तक बातचीत की.’’ सूत्रों के अनुसार दोनों ने विधान परिषद के गठन के लिए राज्य विधानसभा के पारित प्रस्ताव पर चर्चा की. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने पिछले सप्ताह एक समिति की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया था. रिपोर्ट में बीजेपी के कड़े विरोध के बावजूद विधान परिषद के गठन की वकालत की गयी थी.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक में राज्य से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई. बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई.’’ धनखड़ और ममता के बीच बढ़ते तनाव के दौर में यह बैठक हुई. मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि वह तीन बार केंद्र को पत्र लिखकर राज्यपाल को वापस बुलाने का अनुरोध कर चुकी हैं.

बताया जा रहा है कि ये बैठक बीते दिन दोपहर के वक्त हुई. खबरों के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे राज्य सचिवालय नवान्न से निकल कर ममता सीध राजभवन पहुंची जहां राज्यपाल ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं, इस दौरान राज्यपाल की पत्नी व राज्य की प्रथम महिला सुदेश धनखड़ भी उपस्थित रहीं. इस बैठक से ये उम्मीद जतायी जा रही है कि शायद अब राज्यपाल और ममता के बीच अनबन और टकराव खत्म हो जाए. बैठक में राज्य से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है ये तो तय है लेकिन किन मुद्दों पर ये बिल्कुल साफ नहीं है. हालांकि, विधानसभा सत्र के बाद ममता और राज्यपाल की इस बैठक को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें.

नंदीग्राम चुनाव नतीजे: ममता बनर्जी की याचिका पर शुभेंदु अधिकारी को HC ने जारी किया नोटिस, EC को भी दिए ये निर्देश

शुभेंदु अधिकारी के घर के नजदीक बंगाल सीआईडी की तलाशी, सुरक्षा गार्ड की मौत को लेकर जांच हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget