एक्सप्लोरर

Mukul Roy Join BJP Row: मुकुल रॉय के BJP में शामिल होने की अटकलों पर ममता बनर्जी का पहला बयान, 'हो सकता है कि उनको...'

Mukul Roy Join BJP Row: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी के सीनियर नेता मुकुल रॉय के बीजेपी का होने के बयान पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ये उनका निजी मामला है.

Mamata Banerjee On Mukul Roy: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी नेता मुकुल रॉय के बीजेपी में शामिल होने के बयान को लेकर उन पर पलटवार किया है. सीएम बनर्जी ने कहा कि कौन कहा जाएगा ये हम कैसे बता सकते है? उन्होंने आगे कहा कि कौन दिल्ली या पंजाब जाएगा ये हम कैसे कंट्रोल कर सकते हैं? दरअसल बीजेपी विधायक और रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु ने सोमवार (17 अप्रैल) को उनके लापता  होने की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि बाद में उनके निजी काम से दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी.

'ये बहुत छोटी बात है हमारे लिए'

टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि उनके बेटे ने शिकायत की है, इसलिए प्रशासन उस पर काम कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ये उनका निजी मामला है. वो बीजेपी की विधायक हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि हमको इस पर बोलना नहीं चाहिए. उनके बेटे ने उनके लापता होने को लेकर शिकायत की है तो आप उनसे पूछिए. हालांकि, उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनको (मुकुल रॉय) कोई धमकी दी हो. इसके साथ ही सीएम बनर्जी ये भी बोलीं कि ये हमारे लिए बहुत छोटी बात है.

'हमने कोई धोखा नहीं दिया'

दरअसल टीएमसी के सीनियर नेता मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि हमने कोई धोखा नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी में पहले भी थे और अभी भी हैं. टीएमसी नेता ने कहा, " दिल्ली में मेरा घर है. मेरे बेटे ने जो कहा सही कहा, तबियत सही नहीं है. शीर्ष नेतृत्व में किसी से बात नहीं हुई." उन्होंने टीएमसी और बीजेपी के बयान पर कहा कि बात करने से बात होगी बाद में. हालांकि उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से बात करने को लेकर कहा कि उन्होंने किसी से वक्त नहीं मांगा.

दरअसल मुकुल रॉय बीते लगभग डेढ़ साल पहले बीजेपी से टीएमसी में शामिल हुए थे. इस बीच वो जनता की नजरों से भी दूर रहे थे. साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बंगाल में 40 में से 18 सीटें बीजेपी को मिली थीं. इसमे रॉय का बड़ा योगदान माना जाता है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कृष्णानगर उत्तर सीट से दर्ज की थी और विधायक बने थे, लेकिन बीजेपी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.  इसके बाद उन्होंने बीजेपी छोड़ दोबारा से टीएमसी ज्वाइन की थी. 

ये भी पढ़ें: TMC का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जाने के बाद क्या ममता बनर्जी ने अमित शाह को किया था फोन? खुद सीएम ने बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget