एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने जनता के साथ लाइन में लगकर लिया अपना स्वास्थ्य साथी कार्ड, बोलीं- मैं भी आम नागरिक हूं

आज दक्षिण कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड पर ममता बनर्जी अपना स्वास्थ्य साथी कार्ड लेने 'दुआरे सरकार कैंपेन' के एक बूथ पर खुद पहुंचीं. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने लोगों के साथ लाइन में लगकर ही अपना ये कार्ड लिया.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने वोटरों को साधने की कोशिश में लग गई हैं. इसी कड़ी में अब उन्होंने 'दुआरे सरकार' कैंपेन के ज़रिए स्वास्थ्य साथी स्कीम को बंगाल में रीलॉन्च कर दिया है. आज कोलकाता में ममता बनर्जी खुद आम जनता के साथ लाइन में लगकर स्वास्थ्य साथी कार्ड लेती नज़र आईं. इस दौरान उन्होने कहा कि मैं भी आम नागरिक हूं. बता दें कि ममता बनर्जी आज 66 साल की हो गईं हैं.

स्वास्थ्य स्कीम इस बार ममता बनर्जी का मास्टर स्ट्रोक हो सकता. सिर्फ पिछले एक महीने में 2 लाख 12 हज़ार परिवार इस स्कीम के दायरे में आए हैं. स्वास्थ्य साथी स्कीम के तहत पश्चिम बंगाल की ममता सरकार हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का मेडिकल बीमा देगी.

दुआरे सरकार कैंपेन के तहत तृणमूल कांग्रेस की सरकार लोगों के घर-घर तक पहुंच रही है और तमाम सराकरी स्कीम की सुविधा लोगों को मुहैया करा रही है. इसके तहत लोग सरकारी स्कीम की सुविधाएं ले सकते हैं या फिर उससे संबंधित जानकारी ले सकते हैं.

आपको बता दें कि दुआरे सरकार कैंपेन में पिछले एक महीने में लगभग दो करोड़ के आस-पास रजिस्ट्रेशन हुए हैं, यानी दो करोड़ लोगों ने इसकी सुविधा लेने के लिए अप्लाई किया है. लेकिन सबसे ज़्यादा उत्साह है स्वास्थ्य साथी कार्ड को लेकर, क्योंकि लोग मेडिकल बीमा की सुविधा की मांग सालों से कर रहे हैं और टीएमसी की सरकार यही सुविधा हर परिवार तक पहुंचाना चाहती है.

आज दक्षिण कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड पर ममता बनर्जी अपना स्वास्थ्य साथी कार्ड लेने 'दुआरे सरकार कैंपेन' के एक बूथ पर खुद पहुंचीं. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने लोगों के साथ लाइन में लगकर ही अपना ये कार्ड लिया.

बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, "हमलोग चुनाव को देखकर काम नहीं करते हैं. लोगों की सेवा करना ही टीएमसी की सरकार का उद्देश्य है. दीदी (ममता बनर्जी) के खुद ये कार्ड लेने से लोग और भी उत्साहित होंगे. हर परिवार को इसके दायरे में लाना चाहती है सरकार."

ये भी पढ़ें:

सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक का साझा बयान, देश-दुनिया में वैक्सीन के प्रभावी वितरण पर प्रतिबद्धता जताई 

चुनाव से पहले ममता को झटका, बंगाल के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget