एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Speech: 'जरूरत पड़ी तो साड़ी का आंचल फैला कर भीख मांग लूंगी, लेकिन...', ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Mamata Banerjee Slams Modi Govt: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (13 अप्रैल) को फंड के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से कभी भीख नहीं मांगेंगी.

Mamata Banerjee Remarks Over Fund Issue: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फंड के मुद्दे पर केंद्री की बीजेपी नीत नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ अपने तीखे बयान में कहा कि उन्हें भले ही आंचल फैलाकर राज्य की महिलाओं से भीख क्यों न लेनी पड़े लेकिन दिल्ली से भीख नहीं मांगेंगी. इसी के साथ उन्होंने आशंका जताई है कि हो सकता है कि अगले वर्ष बंगाल को केंद्र से कुछ भी फंड न मिले. 

ममता बनर्जी का पूरा बयान

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता में जनता को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार (13 अप्रैल) को कहा, ''मेरे मन में बस यही होता है कि लोग मुझे कभी गलत न समझें. कभी-कभी हमें फंड दिया जाता है, कभी-कभी नहीं दिया जाता. अभी सुनने में आ रहा है कि हमें 2024 तक कुछ नहीं दिया जाएगा. जरूरत पड़ी तो साड़ी का आंचल फैलाकर माताओं के सामने भीख मांग लूंगी लेकिन दिल्ली से भीख मांगने कभी नहीं जाऊंगी.''

बता दें कि हाल में 29 मार्च को ममता बनर्जी फंड के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिवसीय धरने पर भी बैठी थीं. पश्चिम बंगाल सरकार का आरोप है कि राज्य में 100 दिन वाले काम की योजना समेत अन्य योजनाओं के लिए केंद्र से बकाया फंड नहीं मिल रहा है. वहीं, जीएसटी का हिस्सा भी नहीं मिल रहा है. ममता सरकार का आरोप है कि केंद्र पर बंगाल का करीब सात हजार करोड़ रुपये बकाया है.

CM ममता ने धनधान्य स्टेडियम का किया उद्घाटन

गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के अलीपुर इलाके में बनाए गए 'धनधान्य ऑडिटोरियम' का उद्घाटन करने पहुंची थीं. इसी दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. सीएम ममता ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसी को भी नौकरी से नहीं निकालेगी. 

वहीं, शंखाकार आकृति में बने स्टेडियम के बारे में सीएम ममता ने अपने एक ट्वीट में कहा, ''जैसा कि हम धनधान्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन कर रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है. यह 440 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक अत्याधुनिक इनडोर सुविधा है. इस ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए मैं लोक निर्माण विभाग को दिल से धन्यवाद देती हूं. यह आधुनिक आश्चर्य हमारे राज्य में प्रगति और विकास प्रतीक है.''

यह भी पढ़ें- Maulana Rabe Hasni Nadwi Death: 'मेरी गहरी संवेदना है', मौलाना राबे हसनी नदवी के निधन पर मायावती और अखिलेश यादव ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में दोषी करार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget