एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Security Breach: कोलकाता में ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक, आरोपी चाकू और असलहे के साथ गिरफ्तार

CM Mamata Banerjee Security Breach: कोलकाता पुलिस की हिरासत में आए आरोपी शख्स का नाम शेख नूर आलम है. उसके पास से बंदूक और चाकू के अलावा एजेंसियों के कई आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं.

West Bengal Chief Minister: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सूरक्षा में चूक की खबर सामने आई है. कोलकाता पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान शेख नूर आलम के तौर पर की गई है. ये शख्स सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. इतना ही नहीं आरोपी के पास से चाकू और असलहा भी बरामद किया गया है. मालूम हो कि शुक्रवार (21 जुलाई) को ममता बनर्जी कोलकाता में शहीद दिवस रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं. 

पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शेख नूर आलम के रूप में की गई है. आरोपी शेख नूर आलम के पास से बंदूक और चाकू के अलावा कुछ प्रतिबंधित पदार्थ भी पाए गए हैं. इतना ही नहीं आरोपी शख्स के पास से एजेंसियों के कई आईडी कार्ड भी मिले हैं. कमिश्नर ने बताया कि वह जिस कार से वहां पहुंचा था. उस पर पुलिस का स्टिकर था. पुलिस, एसटीएफ और विशेष शाखा स्थानीय पुलिस स्टेशन में शख्स से पूछताछ कर रही है. 

कोलकाता में टीएमसी की शहीद दिवस रैली आज

कोलकाता में आज (21 जुलाई) को होने वाली टीएमसी की शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी कई एलान कर सकती हैं. लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की रैली का फोकस सभी समुदायों पर है, जिसमें एससी-एसटी से लेकर अल्पसंख्यक तक सभी शामिल हैं. पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, ममता ने कहा है कि वो मणिपुर का दौरा करने के संबंध में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर रही हैं, जिसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:-

Rahul Gandhi Defamation Case: 'मोदी सरनेम' मामले में सुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार और याचिकाकर्ता को नोटिस, 4 अगस्त को अगली सुनवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget