एक्सप्लोरर

TMC के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता, CAA-NRC को लेकर शुरू करेंगे अभियान

West Bengal News: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पश्चिम बंगाल में CAA और NRC को लेकर एक अभियान शुरू करेगी, जिसमें लोगों का समर्थन हासिल किया जाएगा.

Suvendu Adhikari on TMC: पश्चिम बंगाल में बीजेपी जल्द ही टीएमसी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने वाली है. टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवा पार्टी जनता को एकजुट करने का प्रयास करेगी. बीजेपी ने दुर्गापुर में हुई दो दिवसीय पार्टी कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया है. पार्टी के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रविवार (22 जनवरी) को यह जानकारी दी. 

शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बैठक में टीएमसी की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बीजेपी ने एक आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, "टीएमसी के ज्यादा से ज्यादा नेता घोटालों में लिप्त हैं. अब केंद्रीय एजेंसियों की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप में टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है."

CAA-NRC पर शुरू होगा अभियान

बैठक में पार्टी ने CAA और NRC पर एक काउंटर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए इन दोनों मुद्दों के खिलाफ टीएमसी के दुष्प्रचार का भंडाफोड़ किया जाएगा. शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि टीएमसी नेताओं को अब घोटालों में अपने महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की संलिप्तता से पल्ला झाड़ना मुश्किल हो रहा है और लोग भी सभी मोर्चों पर विफलता के लिए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव को लेकर किया यह दावा

अधिकारी ने कहा, "भर्ती अनियमितताएं हों या भारी भरकम पलायन हर मोर्चे पर टीएमसी सरकार का विरोध हो रहा है." उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 25 से अधिक जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा कि "हमें टीएमसी के आतंक का मुकाबला करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. टीएमसी कार्यकर्ता भी पार्टी के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं. अगर लोगों को पंचायत चुनावों में वोट डालने का मौका दिया जाता है, तो यह ममता बनर्जी की पार्टी के पतन की शुरुआत का प्रतीक होगा." 

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: नीतीश कुमार फिर बीजेपी के संपर्क में? JDU नेता के बयान से मिला इशारा, क्या फिर बदलेंगे पाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, DGP को FIR के निर्देश
जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, DGP को FIR के निर्देश
नड्डा के काफिले पर हुए हमले में एक्शन, 2 TMC नेता अरेस्ट, 6 साल पुराना केस
नड्डा के काफिले पर हुए हमले में एक्शन, 2 TMC नेता अरेस्ट, 6 साल पुराना केस
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
हैदराबाद : गणेश विसर्जन पर रोक के विरोध में टैंक बंड पर तनाव
हैदराबाद : गणेश विसर्जन पर रोक के विरोध में टैंक बंड पर तनाव

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म ‘वन’, गाने पर लगा चोरी का आरोप (21.09.26)
Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
राजभर के 'UP के 4 हिस्से' वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- 'बिना सोचे समझे...'
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
'लोकतंत्र को खत्म करने का औजार..' लालकृष्ण आडवाणी को SIR के नोटिस पर बोले खरगे
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत-जापान का टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'स्टाइल आइकॉन बनी रहें', करीना कपूर के बर्थडे पर बहन करिश्मा और ननद ने लुटाया प्यार
'अंधभक्त ऐसी सोच को...' बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
'अंधभक्त इसे सही ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं
रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं
Embed widget