एक्सप्लोरर

बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- सौरव गांगुली के टीएमसी में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं

हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में बीजेपी गांगुली को अपनी ओर लाने की कोशिश में थी. उस समय गांगुली ने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया था. बीजेपी चाहती थी कि गांगुली ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ें.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 जुलाई गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के आवास का दौरा किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद अब पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को टीएमसी से सांसद बनाए जाने पर बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं है.

दिलीप घोष ने अब उन अटकलों को हवा दी है जो सिर्फ एक कानाफूसी थी और अब उनके बयान के माध्यम से सार्वजनिक हो गई है. उन्होंने कहा, 'आमतौर पर राजनेता राजनीतिक लाभ के बिना कुछ भी नहीं करते हैं. सौरव पश्चिम बंगाल के प्रतीक हैं. यह अच्छा है कि ममता बनर्जी ने उनसे उनके जन्मदिन पर मुलाकात की है. उन्हें राजनीति से बाहर के मशहूर लोगों का ख्याल रखना चाहिए और उन्हें भी सम्मानित किया जाना चाहिए.'

राजनीति में आने से गांगुली ने किया था इनकार

दरअसल, हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में बीजेपी सौरव गांगुली को अपनी ओर लाने की कोशिश कर रही थी. उस समय गांगुली ने राजनीति के क्षेत्र में आने से साफ इनकार कर दिया था. बीजेपी चाहती थी कि सौरव गांगुली ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ें. ऐसे में अब ममता की बैठक के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सौरव गांगुली टीएमसी में शामिल हो सकते हैं.

यह पहली बार है जब टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेहाला में गांगुली के घर में कदम रखा है. इस दौरान उन्होंने 45 मिनट से अधिक समय बिताया. बता दें कि ममता बनर्जी और सौरव गांगुली के बीच काफी अच्छे संबंध हैं. इसी साल जनवरी में जब सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था तो बनर्जी भी उनकी देखभाल के लिए अस्पताल गई थीं. सौरव को बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनाने में ममता की बड़ी भूमिका रही है.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली से की मुलाकात, तेज़ हुईं सियासी अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget