एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता ने TMC को बताया कोरोना, खुद की पार्टी को कहा- छुटकारे का वैक्सीन

पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता ने कहा कि टीएमसी कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक वायरस है. चुनाव में बीजेपी टीका टीएमसी वायरस को खत्म कर देगा.

कुल्पी: पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कोरोना से भी खतरनाक वायरस करार दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में इस वायरस को खत्म करने के लिए बीजेपी टीके का काम करेगी.

दक्षिण 24 परगना जिले के कुल्पी में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह बीजेपी और अन्य विपक्षी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए गलत मामलों को वापस ले लेगी लेकिन तृणमूल के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ज्यादती करने को लेकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

उन्होंने कहा, “टीएमसी कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक वायरस है. अगले साल विधानसभा चुनावों में बीजेपी टीका टीएमसी वायरस को खत्म कर देगा.” राज्य की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की उम्मीद है.

तृणमूल को राज्य में अब तक का “सबसे अलोकतांत्रिक दल” करार देते हुए घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार के “गिनती के दिन” बचे होने के बावजूद सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता बीजेपी के कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं.

घोष ने कहा, “जब हम सत्ता में आएंगे तब हम बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य विपक्षी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए सभी झूठे मामलों को वापस लेंगे. लेकिन हमें प्रताड़ित करने वाले टीएमसी सदस्यों को अंजाम भुगतना होगा. हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के कुछ दिनों बाद 29 दिसंबर को बीरभूम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तय रोड शो का मजाक उड़ाते हुए घोष ने कहा कि तृणमूल को बीजेपी के सुशासन के उदाहरण का भी पालन करना चाहिए.

उन्होंने कहा, “बीरभूम में वैसे ही रोड शो की योजना बनाकर टीएमसी बीजेपी का अनुकरण कर रही है. उन्हें केंद्र के सुशासन के उदाहरण को भी अपनाना चाहिए. टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को लागू करने की मंजूरी नहीं देती.”

घोष के वायरस वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी बीजेपी की मनोदशा दर्शाती हैं. उन्होंने कहा, “हम ऐसे बयानों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते. यह बीजेपी की मनोदशा दर्शाती है. प्रदेश के लोग उन्हें माकूल जवाब देंगे.”

‘एनआरआई फॉर सोनार बांग्ला’, बीजेपी की नई कैंपेन का बंगाल की राजनीति पर कितना असर होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget