एक्सप्लोरर

बंगाल विधानसभा में भिड़े टीएमसी-बीजेपी के विधायक, मार्शलों ने किया बीच-बचाव, कई MLA सस्पेंड

West Bengal: बंगाल विधानसभा के भीतर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रस्ताव पर बोलने ही वाली थीं कि हंगामा शुरू हो गया. बीजेपी के चीफ व्हिप शंकर घोष को विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार (4 सितंबर 2025) को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद जबर्दस्त हंगामा हुआ. मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों दलों के विधायकों ने नारेबाजी की और बंगाली प्रवासियों के खिलाफ कथित अत्याचारों के संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन की कार्यवाही बाधित की. इसके बाद बीजेपी के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया.

ममता बनर्जी के बोलने से पहले ही शुरू हुआ हंगामा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रस्ताव पर बोलने ही वाली थीं कि हंगामा शुरू हो गया. बीजेपी विधायकों ने दो सितंबर को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के निलंबन पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई. इससे टकराव बढ़ गया, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी का विरोध किया, जिससे विधानसभा की कार्यवाही में कई बार व्यवधान उत्पन्न हुआ.

शंकर घोष को विधानसभा से बाहर निकाला गया

हंगामा जारी रहने पर विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने अव्यवस्था फैलाने के आरोप में बीजेपी के चीफ व्हिप शंकर घोष को बचे दिन के लिए विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया. शंकर घोष के सदन से जाने से इनकार करने पर विधानसभा के मार्शलों को बुलाया गया और उन्हें सदन से घसीटकर बाहर निकाला गया, जिसका विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध किया.

बाद में हंगामा बढ़ने पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष और अशोक डिंडा को निलंबित कर दिया गया. सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने से माहौल गरमा गया. दोनों समूहों के बीच किसी भी तरह की हाथापाई को रोकने के लिए मार्शल मौजूद रहे. सीएम ममता बनर्जी ने सवाल किया, ‘‘बीजेपी मुझे सदन में बोलने क्यों नहीं दे रही है?’’

टीएमसी और बीजेपी विधायकों के बीच आए मार्शल

एक समय तो तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी की बेंचों की ओर बढ़ते देखे गए, जिसके बाद मार्शल ने तुरंत हस्तक्षेप किया. हंगामे के बावजूद अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं की और निर्धारित कार्यवाही जारी रखने पर अडिग रहे. बीजेपी विधायकों ने यह भी आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से उन पर पानी की बोतलें फेंकी गईं.

मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों पर बंगाली प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा पर गंभीर चर्चा को जानबूझकर विफल करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी नहीं चाहती कि सच्चाई सामने आए. असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं.’’ मुख्यमंत्री का भाषण समाप्त होने के बाद बीजेपी विधायक दल ने विधानसभा से बहिर्गमन किया. प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और बीजेपी सदस्य मतदान से पहले ही सदन से बाहर चले गए.

ये भी पढ़ें : शांति की राह पर लौट रहा मणिपुर, कुकी समूह के साथ राज्य और केंद्र की बड़ी डील, एनएच-2 खोलने पर सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget