एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC किस आधार पर करेगी उम्मीदवारों का ऐलान? पार्टी नेता विवेक गुप्ता ने बताया

विवेक गुप्ता ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो कचरे थे वे सभी भारतीय जनता पार्टी में जा चुके हैं और बाकी की हम सफाई कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव इस बार आठ चरणों में संपन्न होंगे. यहां के सियासी मैदान में उतरने वाले राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों के नामों पर फैसला किया जा रहा है. राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बुधवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद विवेक गुप्ता ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज से बात करते हुए यह बताया कि किस आधार पर उम्मीदवारों का चयन इस बार के चुनाव में किया जा रहा है.

'जिसने काम नहीं किया उसे टिकट नहीं'

विवेक गुप्ता ने कहा कि इस बार टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची में काफी परिवर्तन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि खासतौर पर टीएमसी इस बार चुनाव में अपना सियासी दांव महिलाओं और युवा उम्मीदवारों पर लगाएगी. अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि किसने कितनी बार चुनाव जीता है.

टीएमसी के पूर्व सांसद ने आगे कहा- जिसने भी काम नहीं किया या फिर दीदी (ममता बनर्जी) की तरह जनता की सेवा नहीं की उनको भी विदा किया जाएगा. विवेक गुप्ता ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो कचरे थे वे सभी भारतीय जनता पार्टी में जा चुके हैं और बाकी की हम सफाई कर रहे हैं.

'TMC ने रूठे को मनाया'

विवेक गुप्ता ने पोस्टल बैलट को लेकर कहा- केन्द्र में बीजेपी है इसलिए सवाल हमारी तरफ से बीजेपी के खिलाफ उठाया जाना चाहिए, जो वे पोस्टल बैलट के खिलाफ उठा रहे हैं. पार्टी के नाराज नेताओं के बारे में टीएमसी के पूर्व सांसद ने कहा- हमने लाखों लोगों से बात की है और जो रूठे थे उनको हम सभी ने मनाया है. हर तबके के लोगों को हमने समझाया है कि दीदी ने सभी के लिए काम किया है. इसकी वजह से लोगों का भरोसा भी बढ़ा है.

उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा- हमें तकलीफ है कि राजीव गांधी के समय कांग्रेस के पास 400 सीट थी, लेकिन अभी जो हाल है वो परेशान करने वाला है. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए विवेक गुप्ता ने कहा-  बीजेपी चाहे कितनी भी भीड़ जुटा ले, कितनी भी रैली राज्य में क्यों ना कर ले लेकिन दीदी की जीत तय है.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: आज 60 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है BJP, अमित शाह-नड्डा की बड़ी बैठक

Bengal Elections: बंगाल में धुंआधार रैलियां करेंगे पीएम मोदी, 7 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से करेंगे आगाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget