एक्सप्लोरर

West Bengal Election 2021: शुभेंदु अधिकारी की सीएम ममता बनर्जी को चुनौती, बोले- नंदीग्राम में हराऊंगा

West Bengal Assembly Election 2021: चुनाव आयोग की तरफ से पश्चिम बंगाल समेत चार राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है. पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया जाएगा.

पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार कई मायने में काफी दिलचस्प होता जा रहा है. एक तरफ जहां बीजेपी ने राज्य की सत्ता से इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी को हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि वे नंदीग्राम में ममता को हराएंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले यह ऐलान किया था कि वे कभी उनके करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी.

शुभेंदु की ममता बनर्जी को चुनौती

हाल में तृणमूल कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- "हमने किसी दिन बताया कि सीपीआईएम ने 2 लाख 3 हजार करोड़ का ऋण लिया है, लेकिन दीदी को क्या पता था? उसने 4 लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया. मैं ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराऊंगा. अगर पार्टी मुझे नंदीग्राम या किसी और से नामांकन दाखिल करने की अनुमति देती है, लेकिन इस बार कमल का फूल यहां उग जाएगा और यह मेरी जिम्मेदारी है."

शुभेंदु ने आगे कहा- "सन् 1998 में मैं भाजपा का सदस्य था. 2005 में मैंने सत्तारूढ़ पार्टी को हटाने के लिए टीएमसी को ज्वाइन किया था. अब मैं बीजेपी के साथ वापस आ गया हूं. मैं आप सबके सामने कान पकड़ कर उठक-बैठक करके माफी मांगता हूं और आप सभी से अपने कर्मों के लिए मुझे क्षमा करने का अनुरोध कर रहा हूं"

गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से चार राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है. पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया जाएगा.

बीजेपी ने बंगाल में झोंकी पूरी ताकत

राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए सभी दल कमर कस कर चुनावी मैदान में आ चुके हैं और धुआंधार कैंपेन कर रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लोकसभा की कुल  42 में से 18 सीटें जीतने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद है और वह इस बार अपने लिए अवसर देख रही है.

बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है और कई केन्द्रीय मंत्रियों को वहां के चुनाव प्रचार अभियान में लगा दिया गया है. हालांकि, लेफ्ट, कांग्रेस और अब्बास सिद्दिकी की इंडियन सेक्युलर फ्रंट के गठबंधन होने से इस चुनाव में उसकी तरफ से भी कड़ी टक्कर दिए की संभावना व्यक्त की जा रही है.

ये भी पढ़ें: दीदी से मुकाबले में दादा के नाम की एंट्री, क्या बीजेपी में शामिल होंगे सौरव गांगुली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget