एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: BJP उम्मीदवार अशोक डिंडा की गाड़ी पर पत्थरबाजी, पीठ में लगी चोट; TMC समर्थकों पर हमले का आरोप

ऐसा आरोप है कि पचास से ज़्यादा टीएमसी समर्थकों ने अशोक डिंडा की गाड़ी को मोयना बाजार के नजदीक घेर लिया था. इस दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थराव किया गया. इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए.

पूर्व क्रिकेटर एवं पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मोयना विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया. उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा, ‘‘डिंडा पर हुए हमले के सिलसिले में फौरन रिपोर्ट देने को कहा गया है.’’बीजेपी उम्मीदवार के मैनेजर ने बताया कि डिंडा रोड शो कर लौट रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पर लाठी और सरिया से लैस सौ से भी अधिक गुंडों ने हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि वाहन पर पथराव भी किया गया, जिसमें पूर्व क्रिकेटर के कंधे पर चोट आई है. डिंडा के मैनेजर ने पीटीआईसे कहा, ‘‘यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे. वहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य करीब सौ भी अधिक लोगों के साथ मिल कर लाठी, सरिया और ईंट से हमला किया.’’ हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरूनी कलह का एक परिणाम है. तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा, ‘‘भाजपा के पुराने लोग डिंडा को पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया. तृणमूल कांग्रेस का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है.’’ इधर, घटना के बाद अशोक डिंडा ने कहा- "हमने अपने कार्यक्रम समाप्त कर दिए थे और लौट रहे थे. मोयना बाजार में यह हुआ. उन्होंने मेरी कार पर हमला किया. आपने भी हालत देखी होगी. फिर एक ईंट मुझे यहां (कंधे पर) लगी. मैंने दौड़कर किसी तरह खुद को बचाया. यह साजिश है. यही टीएमसी करती है. हम मनुष्य हैं. हम उनके स्तर से नीचे नहीं जा सकते. मैंने किसी तरह सिर को चोट लगने से बचाया."  बंगाल के दूसरे चरण में 30 सीटों पर वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में 30 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग होने जा रही है. इसमें 171 प्रत्याशियों की किस्मत दांव है, जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं. बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दूसरे चरण की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस, लेफ्ट और उनके घटक दल इंडियन सेक्युरल फ्रंड यहां पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं. सीपीएम ने 15 के 15 प्रत्यासी दूसरे चरण में सियासी मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस के-9, सीपीआई के 2, और एआईएफबी और आरएसपी के 1-1 उम्मीदवार हैं. जबकि 32 निर्दलियों के साथ अन्य 44 उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

दूसरे चरण के दौरान नंदीग्राम में भी चुनाव

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान शनिवार को 79.79 फीसदी वोट पड़े थे. इस चरण में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव होना है. ममता बनर्जी से यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर इसे राज्य की हॉट सीट बना दिया है. इसे टीएमसी से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी का गढ़ भी माना जाता है. शुभेंदु अधिकारी ने यह दावा किया है कि वे ममता बनर्जी 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराएंगे.

बंगाल में पहले चरण के दौरान पुरुलिया, झाड़ग्राम के साथ ही बांकुरा, पुर्बा मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनाव हुआ था. इस दौरान 191 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हुई, जिसमें 21 महिला उम्मीदवार थीं.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: बांकुरा में कौन मारेगा बाजी, क्या कहता है जिले का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget