एक्सप्लोरर

'4 में से 3 सीटें BJP की थीं, जिस पर अब हुई TMC की जीत', बंगाल विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी

Assembly Bypolls Result 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और भी ताकतवर होकर उभरी है. सभी चारों सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार विजयी हुए हैं.

West Bengal Assembly Bypolls Result 2024: देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आ चुके हैं. जहां ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, बागदा, राणाघाट दक्षिण और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत हासिल की है. इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उपचुनावों में सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी की जीत के बाद लोगों का आभार व्यक्त किया.

ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी की जीती गई चार में से तीन सीटें पहले भाजपा की थीं. ममता ने कहा, "चार में से तीन सीटें बीजेपी की थीं, जो अब टीएमसी ने जीत ली हैं. ये जीत जनता की जीत है और मैं लोगों को धन्यवाद देती हूं, हम 21 जुलाई को इस जीत को समर्पित करेंगे." 

जानिए बंगाल से TMC के किन उम्मीदवारों ने लहराया परचम?

चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए घोषित उपचुनाव परिणामों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ने 10 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए ने दो विधानसभा सीटों में जीत हासिल की हैं. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस 4 विधानसभा सीटों पर विजयी हुई. जहां टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी रायगंज से, मुकुट मणि अधिकारी रानाघाट दक्षिण से, मधुपर्णा ठाकुर बागदा से और सुप्ती पांडे मानिकतला से विजयी हुए हैं.

रायगंज से कृष्णा कल्याणी ने जीत की दर्ज

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा से टीएमसी प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने जीत हासिल की. कृष्णा ने 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की. उन्हें 86 हजार 479 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी मानस कुमार घोष को 36 हजार 402 वोट मिले. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहित सेनगुप्ता तीसरे नंबर पर रहे.  

मानिकतला से सुप्ति पांडे ने लहराया परचम

वहीं, मानिकतला विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुप्ति पांडे ने जीत दर्ज की है. यहां पर बीजेपी ने कल्याण चौबे को अपना उम्मीदवार बनाया था.

बागदा से जीतीं मधुपर्णा ठाकुर

बागदा विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने 33 हजार से ज्यादा के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की है मधुपर्णा ठाकुर को 1 लाख 7 हजार 76 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास को 74 हजार 251 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी गौर बिस्वास इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं.  

राणाघाट दक्षिण सीट से TMC के मुकुट मणि अधिकारी जीतें

बंगाल के राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट से टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने उपचुनाव जीत लिया है. जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मुकुट मणि को 39 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है. जहां मुकुट मणि को 1 लाख 13 हजार 522 वोट मिलें. जबकि, बीजेपी कैंडिंडेट को मात्र 74 हजार 485 वोट मिले.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee: 'ज्यादा दिन नहीं चलेगी मोदी सरकार, खेला शुरू हो गया', उद्धव-पवार से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget