एक्सप्लोरर

टीवी शो में काम करते रहे तो बदलेगा सिद्धू का संस्कृति मंत्रालय: कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि यदि कानूनी एवं संवैधानिक प्रावधान इजाजत देते हैं तो नवजोत सिंह सिद्धू के टेलीविजन पर काम करने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अटॉनी जनरल का सुझाव इसके खिलाफ है.

अमरिंदर ने कहा कि हितों के टकराव की स्थिति में वह सिद्धू का संस्कृति विभाग बदल सकते हैं.

सिद्धू पंजाब में मंत्री रहने के बाद भी टेलीविजन सीरियल पर काम करने को लेकर विवादों के केंद्र में हैं. उन्होंने यह कहते हुए अपना टीवी सीरियल जारी रखने की इच्छा प्रकट की है कि उन्हें अपनी जीविका उपार्जित करनी है.

सिंह से जब उनके इन मंत्रिमंडलीय सहयोगी की शुचिता के मुद्दे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं संवैधानिक स्थिति नहीं जानता. हमने पंजाब के महाधिवक्ता से राय मांगी है. उन्होंने अबतक फाइल नहीं देखी है. सिद्धू एक वरिष्ठ एवं प्रतिभाशील व्यक्ति हैं. प्रश्न यह है कि क्या टेलीविजन शो जारी रखना उनके लिए उपयुक्त है, उन्होंने भी कुछ विशेषज्ञों से राय ली होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह संभव है तो हमें आपत्ति नहीं है. सिद्धू जैसा चाहते हैं, वैसा कर कमाई कर सकते हैं. लेकिन वह संस्कृति मंत्री भी हैं, ऐसे में हमें उनका विभाग बदलना पड़ सकता है.’’

अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि संविधान में निजी व्यवसाय को लेकर किसी विधायक या मंत्री को अयोग्य घोषित किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन कुछ नैतिक जिम्मेदारी भी होती है, जिसके अनुसार एक लोक सेवक को किसी भी व्यावसायिक गतिविधि से खुद को अलग रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि इसमें नैतिक पहलू भी है. पद बड़ा हो तो जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है. आप यह कहते हैं कि आप सुबह दस से शाम के छह बजे तक लोक सेवक हैं और शाम के छह बजे से सुबह के आठ बजे तक लोक सेवक नहीं है. लोकतंत्र इसका समर्थन नहीं करता.’’ रोहतगी ने कहा कि आचार संहिता स्पष्ट तौर पर आपसे किसी भी तरह के वाणिज्यिक कारोबार से खुद को अलग होने को कहता है.

सिद्धू ने कहा कि उन्हें लोकप्रिय हास्य कलाकार कपिल शर्मा के शो में अपनी भूमिका जारी रखने में कुछ गलत नजर नहीं आता, वह शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल की तरह ट्रांसपोर्टर नहीं हो सकते हैं, वह अपना परिवार चलाने के लिए टीवी शो करते हैं.

अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल में स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू ने कहा, ‘‘मैं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की तरह ट्रांसपोर्टर नहीं हो सकता. मैं पैसे बनाने के लिए भ्रष्ट नहीं हो सकता. मैं अपने लोगों को धोखा नहीं दे सकता. मैं अपना परिवार चलाने और खर्चों को पूरा करने के वास्ते पैसा कमाने के लिए टीवी शो करता हूं.’’

सिद्धू ने कहा, ‘‘क्या मैं सुखबीर सिंह बादल की तरह बस सेवा चलाउं? या भ्रष्टाचार में लग जाउं? यदि महीने में चार दिन काम करता हूं वह भी शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक तो लोगों को पेटदर्द क्यों हो रहा है? ’’ हालांकि जब उन्हें अमरिंदर की आपत्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सावधानी से जवाब दिया, ‘‘बॉस हमेशा सही होता है.’’

परेशान नजर आ रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग एतराज कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि राजनीति उनका जुनून है न कि पेशा.

सिद्धू ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे मतदाताओं को मेरे टीवी शो से कोई दिक्कत नहीं है. उनके प्रेम एवं आशीर्वाद से ही मैं और मेरी पत्नी छह चुनाव जीते हैं.. मैं समझ नहीं पाता कि मेरे टीवी शो पर होने से किसी के पेट में दर्द क्यों है.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक मैं क्या करता हूं यह किसी को जानने का हक नहीं है. मैं पहले ही टीवी शो से जुड़ा अपना 75 फीसदी काम छोड़ दिया है, आईपीएल रोक दिया है, ऐसे में वे और क्या चाहते हैं? क्या मैं कमाना छोड़ दूं?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget