एक्सप्लोरर

गोवा में स्वागत है, लेकिन सड़कों पर पेशाब ना करें: सीएम मनोहर पर्रिकर

लड़कियों के बीयर पीने पर विवादित बयान दे कर सुर्खियों में आए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य में हर किसी का स्वागत है लेकिन कोई भी सड़क पर पेशाब ना करें.

पणजी: लड़कियों के बीयर पीने पर विवादित बयान दे कर सुर्खियों में आए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि उनके राज्य में हर किसी का स्वागत है लेकिन कोई भी सड़क पर पेशाब ना करें और राज्य के कचरे की समस्या को ना बढ़ाए. गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई के घरेलू पर्यटकों पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद पर्रिकर ने यह बयान दिया है.

विजय सरदेसाई ने घरेलू पर्यटकों, खासकर उत्तर भारत और उसमें भी विशेष रूप से हरियाणा से आने वाले पर्यटकों पर निशाना साधते हुए उन्हे 'धरती की गंदगी' बताया था. उन्होंने कहा था कि उत्तर भारतीय पर्यटक गोवा को 'एक और हरियाणा' में बदल देंगे. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. वह तो खराब व्यवहार करने वाले घरेलू पर्यटकों के एक हिस्से के बारे में यह कह रहे थे ना कि सभी के लिए.

पर्रिकर ने कहा कि सरदेसाई के बयान से राज्य के पर्यटन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरदेसाई के शब्द सही नहीं थे लेकिन इसका आशय हिंसा फैलाने या किसी की भावनाए आहत करने से नहीं था. मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी लोगों का स्वागत है. बस एक शर्त है कि वे सड़कों पर पेशाब नहीं करें और कचरा ना फैलाएं."

पर्रिकर ने कहा, "सरदेसाई ने मुझसे पूछा कि क्या इससे पर्यटन पर प्रभाव पड़ेगा? मुझे नहीं लगता इससे प्रभाव पड़ेगा. मैं दुनिया के किसी भी हिस्से के अच्छे और जिम्मेदार पर्यटक को पसंद करूंगा. स्थानीय लोगों के लिए भी सामाजिक व्यवहार के मूलभूत नियम लागू होते हैं." उन्होंने यह भी कहा, "सरदेसाई को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था. मैंने उनसे बात की. उनका ऐसा इरादा नहीं था लेकिन उनका तर्क गलत नहीं है. सरदेसाई के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने अगले दिन अपनी गलती सुधार ली थी."

बता दें कि इससे पहले मनोहर पर्रिकर ने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियों के बीयर पीने से उन्हें डर लगता है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरा, क्यों पैकेजिंग सबसे बड़ी चुनौती है? आंकड़े डराने वाले
भारत में प्लास्टिक कचरा, क्यों पैकेजिंग सबसे बड़ी चुनौती है? आंकड़े डराने वाले
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget