एक्सप्लोरर

बारिश का कहर: दिल्ली में घर का हिस्सा गिरने से बाइक सवार की मौत, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में कल रात करीब आठ बजे कुछ इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही शाम के समय कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

नई दिल्ली:  मानसून आने के बाद से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश साथ में आफत भी लेकर आई है. दिल्ली में कल आंधी और तेज हवा चली. इससे नरेला में एक निर्माणाधीन मकान की पांचवी मंजिल का हिस्सा सड़क पर गिर गया. इस वजह से सड़क पर गुजर रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई. मौसम विभाग ने देश के बीस राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल समेत 20 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. कई शहरों में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बड़ा रखी हैं. अगर अगले दो तीन दिन लगातार बारिश होती है तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान

दिल्ली में कल रात करीब आठ बजे कुछ इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही शाम के समय कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकारी ने बताया है कि आज दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

यूपी के मुरादाबाद में गिरे पेड़ और बिजली के खंभे

यूपी के मुरादाबाद में भी आंधी तूफान बारिश से बुरा हाल हुआ है. यहां के कटघर इलाके में आंधी की वजहे से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. यूपी में बिजली के खम्बे गिरने से तीन जिलों में अबतक दस लोगों की मौत हो गई. तबाही का आलम यह है कि बारिश आंधी आते ही सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ जाते हैं.

झारखण्ड में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

झारखण्ड के दुमका जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शिकारीपारा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ये घटनाएं हुई हैं.  पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि लतबेधा में 25 साल के एक व्यक्ति की मौत उस समय हो गई जब वह एक तालाब में मछली पकड़ रहा था. वहीं, एक अन्य घटना में  भलपहाड़ी गांव में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत उस दौरान हो गयी जब वह मवेशी चरा रहा था.

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, अबतक 32 की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. इस भयावह बाढ़ से इन पांच जिलों के 63,000 से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. बाढ़ से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: 11 मौतों के पीछे परिवार के छोटे बेटे ललित पर शक, तंत्रमंत्र की तरफ इशारा करती हैं रजिस्टर में लिखी बातें

बड़ा खुलासा: मरना नहीं चाहता था भाटिया परिवार, अनुष्ठान के लिए बांधी मुंह-आंख पर पट्टी- सूत्र

दिल्ली: 11 की मौत मामले में तंत्र-मंत्र के एंगल से जांच शुरू, अब एक बाबा की है तलाश

दिल्ली: 11 पाइप और 11 सवालों में उलझा 11 मौतों का रहस्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget