एक्सप्लोरर

देश में कई जगह लू का कहर, राजस्थान के चूरू में पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. इससे लोगों को प्रचंड तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला और राजस्थान के चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से पहले इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग वेधशाला ने यह 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. यहां की मौसम को ‘‘लाल श्रेणी’’ में रखा गया है. स्काईमेट वेदर के महेश पालावत के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है. थार के रेगिस्तान में बसे राजस्थान में गर्मी चढ़ते जेठ महीने के साथ अपने रौद्र रूप में आ गयी है. राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बीते चौबीस घंटे में चुरू में पारा 50.8 डिग्री और गंगानगर में 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया. अजमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.2 डिग्री, कोटा में 46.0 डिग्री, बीकानेर में 47.9 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. देश में कई जगह लू का कहर, राजस्थान के चूरू में पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. इससे लोगों को प्रचंड तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि पश्चिमी भागों में गर्मी का कहर जारी रहने की सम्भावना है. प्रदेश के लगभग सभी मण्डल भीषण गर्मी से तप रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्से लू की चपेट में रहे. इस दौरान आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, मुरादाबाद, झांसी और मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच हरियाणा के नारनौल में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार हिसार में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राज्य के अंबाला और करनाल में पारा क्रमश: 41.6 एवं 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. देश में कई जगह लू का कहर, राजस्थान के चूरू में पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में भी गर्मी का खासा प्रकोप रहा और यहां तापमान क्रमश: 45.7 और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया . पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब एवं हरियाणा में शनिवार तक लू का प्रकोप बना रह सकता है. जम्मू कश्मीर में जम्मू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया और तटीय क्षेत्र में हवा में नमी का उच्च स्तर देखा गया. हिमाचल प्रदेश में कम से कम चार जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. यहां ऊना सबसे अधिक गर्म रहा और यहां का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget