एक्सप्लोरर

मौसम अपडेट: कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेन लेट, कई राज्यों में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी

देश के उत्तरी भाग में विभिन्न जगहों पर बुधवार को बेमौसम बारिश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में तापमान में गिरावट आयी है. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके में रूक-रूक कर बारिश होने से कई जगहों पर सड़कों पर यातायात पर असर पड़ा.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाको में मंगलवार से रूक-रूक कर बारिश हो रही है. इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर का तापमान काफी गिर गया है. वहीं, दिल्ली आने वाली इक्कीस ट्रेनें विलंब से चल रही है। रेलवे के मुताबिक कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं. बारिश और कोहरे ने कई इलाकों में गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.

कौन-कौनसी रेल देरी से चल रही हैं?

रेलवे के मुताबिक, मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस सबसे अधिक 6.15 घंटे विलंब से दिल्ली पहुंच रही है. जबकि गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं. अन्य रेल गाड़ियों में कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चार घंटे, डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4.30 घंटे, भुनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस तीन घन्टे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे और भागलपुर-आनन्द विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है.

उत्तर भारत में बारिश से पारा लुढका

वहीं, देश के उत्तरी भाग में विभिन्न जगहों पर बुधवार को बेमौसम बारिश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में तापमान में गिरावट आयी है. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके में रूक-रूक कर बारिश होने से कई जगहों पर सड़कों पर यातायात पर असर पड़ा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

PHOTOS: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, लेकिन पर्यटक खुश

हिमाचल में भारी बर्फबारी

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र शिमला, मनाली, कुफरी और डलहौजी सहित हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई. बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक भी उमड़ पड़े हैं. हालांकि, कई जगहों पर रास्ता बंद हो गया। केलांग में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

कश्मीर का हाल

श्रीनगर में शून्य से 0.4 नीचे तापमान दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान रहा. रामबन जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन के कारण पिछले दो दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार दोपहर फंसे हुए वाहनों के लिए खोल दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता में कमी के चलते रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकाप्टर सेवा दूसरे दिन भी बाधित रही.

उत्तर प्रदेश का हाल

बादल छाने, बूंदाबांदी व ठंडी हवाएं चलने के कारण राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बुधवार को एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया. राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाएं चल रही हैं. उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तड़के शुरु हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी है। साथ ही तेज चल रही हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलसुबह से रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा.

पंजाब और हरियाणा का हाल

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई जबकि क्षेत्र के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. दोनों ही राज्यों के कई स्थानों पर पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: न्यूनतम तापमान 7, 10.1 और 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ओडिशा-बंगाल का हाल

ओडिशा के विभिन्न हिस्से में अगले तीन दिनों में बारिश का अनुमान है. ऐसे में राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को खड़ी फसल को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. पश्चिम बंगाल में कलिमपोंग तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. मध्यप्रदेश के उत्तरपश्चिमी हिस्से में चक्रवाती प्रवाह के कारण शुक्रवार सुबह तक अधिकतर जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है.

यह भी पढ़ें-

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

निर्भया कांड : तिहाड़ ने यूपी जेल मुख्यालय को दोबारा चिट्ठी भेजी, पहली पसंद 'पवन जल्लाद' केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दी चुनौती, कहा- BJP शासित राज्यों में दें फ्री बिजली-पानी BJP ने उठाया सवाल, कहा- दीपिका निर्भया की मां से मिलने क्यों नहीं गईं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget