एक्सप्लोरर

Weather Update Tomorrow: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपडेट्स

पंजाब में मंगलवार को कोल्ड डे के हालात रहेंगे. राज्य में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. वहीं हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

India Weather Forecast Tomorrow: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में शीत लहर की स्थिति रहने की भविष्यवाणी की है. हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में लोग अब अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आ रहे हैं. दफ्तर जाने वाले लोग कपड़ों की तीन-चार लेयर पहन रहे हैं और उसमें भी ठंड नहीं रुक रही है. चलिए अब आपको मंगलवार (27 दिसंबर) के मौसम की जानकारी देते हैं. 

कल कैसा होगा मौसम?

IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे तापमान तेजी से और नीचे जा सकता है.

न्यूनतम तापमान को लेकर चेतावनी

मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

कोल्ड वेव की चेतावनी

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहेगी. वहीं हिमाचल में अगले दो दिन तक कोल्ड वेव की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, UP और दिल्ली में तापमान क्या रहेगा?

पंजाब में मंगलवार को कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. राज्य में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. पंजाब के साथ लगते हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

हरियाणा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं राज्य में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान दिन में 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा.

कहां होगी बारिश?

चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुष्क सप्ताह और शांत वर्षा गतिविधि देखने के बाद चेन्नई और राज्य के अन्य क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. कई जिलों में बारिश के कारण कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इसी के साथ, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी बारिश हो सकती है. 

पिछले 24 घंटों में मौसम कैसा रहा?

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सोमवार की सुबह, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया.

वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरे की परत देखी गई. जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही.

ये भी पढ़ें- Covid-19: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने टॉप-100 डॉक्टरों के साथ की बैठक, बोले- दुनिया में बढ़ रहे कोरोना केस इसलिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget