एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, देश में कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी, जानिए मौसम का मिजाज

Weather Report Today: सभी राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है तो दक्षिण भारत बारिश की चपेट में है.

Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक तरफ जहां उत्तर भारत में हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है तो वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. उत्तर भारत में बारिश का दौर खत्म हो गया लेकिन दक्षिण भारत में ये सिलसिला अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के संकेत दिए हैं.

मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले 5 दिनों तक जोरदार बारिश होगी. वहीं, मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, बुधवार 2 नवंबर 2022 को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश की भी संभावना है.

यूपी समेत बाकी राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अब सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु और केरल होते हुए दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है. यही वजह है कि दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है.

दिल्ली में धुंध और धुएं की परत छाई

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकता है. उम्मीद से कम धीमी हवाएं चलने और पंजाब में पराली जलाए जाने के मामले बढ़ने के बीच वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में आ जाने के कारण दिल्ली में मंगलवार को धुंध और धुएं की परत छाई रही. दिल्ली में 24 घंटे का एक्यूआई 424 दर्ज किया गया. दिल्ली की हवा अभी और जहरीली होने का अनुमान है, क्योंकि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के एक विश्लेषण के अनुसार, जब एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच पराली जलाए जाने की घटनाएं चरम पर होती हैं, तब राजधानी में लोग सबसे खराब हवा में सांस लेते हैं.

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश के अधिकांश इलाकों में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Weather Updates: बिहार में अभी गुलाबी ठंड, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहने वाला है मौसम, IMD का पूर्वानुमान देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget