एक्सप्लोरर

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी का दौर, उत्तर भारत में जारी रहेगा कोहरे का प्रकोप

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ स्थानों पर घना कोहरा होने का अनुमान जताया है. वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा.

नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 12 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश और हिमपात होने का अनुमान है. अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

इन हिस्सों में जारी रहेगी शीतलहर

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने का अनुमान है. पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है. अगले 12 घंटों पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका है.

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार, चिल्लई कलां आज से होगा शुरू

कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में रविवार को थोड़ा सुधार हुआ लेकिन घाटी में रात में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है. वहीं 40 दिन का चिल्लई कलां का दौर आज से शुरू होने जा रहा है जिस दौरान जबर्दस्त सर्दी पड़ती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से शनिवार रात समूची कश्मीर घाटी में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है. उन्होंने कहा कि सर्दी की वजह से घाटी के कई इलाकों में पानी की लाइनें और जलाशयों में पानी जम गया.

 श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इससे एक रात पहले पारा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया था. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह शनिवार को शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया था और पहलगाम पूरे केंद्र शासित प्रदेश का सबसे सर्द इलाका था. उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में पारा शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया.

कश्मीर के कुछ स्थानों पर आज हल्की बर्फबारी हो सकती है

काजीगुंड में न्यूनतम पारा शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया था जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस महीने के अंत तक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बर्फबारी का अनुमान नहीं है जबकि कश्मीर के कुछ स्थानों पर आज हल्की बर्फबारी हो सकती है. आज से ही चिल्लई-कलां का दौर शुरू हो रहा है. चिल्लई कलां के दौरान अक्सर बर्फबारी होती है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget