एक्सप्लोरर

Weather Update: बिहार में फिर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, जानिए- अपने शहर के मौसम का हाल

बिहार में फिर बिजली गिरने से आठ लोगों की जान चली गई.असम में सैलाब से 20 जिलों के 13.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

नई दिल्ली: भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति में काफी अंतर है. कहीं बाढ़ है तो कहीं उमस भरी गर्मी. बिहार में शुक्रवार को फिर से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं महाराष्ट्र में बरसाती पानी से भरी झील में डूबने से दो नाबालिग लड़कों की जान चली गई.

बिहार में फिर गिरी बिजली, 8 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर से बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. 26 दिन पहले भी बिहार के आठ जिलों में बिजली गिरी थी. राज्य में पिछले एक हफ्ते में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिजली गिरने की ये घटना पांच जिलों में हुई है. समस्तीपुर में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई जबकि लखीसराय में दो की और गया, बांका और जमुई जिलों में एक-एक की मौत हुई.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहानि पर अफसोस जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया.

असम में सैलाब के कारण स्थिति गंभीर बनी

असम में सैलाब के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. हालांकि यहां कुछ जिलों में बाढ़ का पानी कम हुआ है. शुक्रवार को यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई. आंकड़ों के मुताबिक 20 जिलों के 13.3 लाख लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आई है. गुरुवार को 22 जिले बाढ़ के कारण प्रभावित थे. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन में कुल 59 लोगों की मौत हुई है. राज्य सरकार के बुलेटिन में पूर्वी असम वन्यजीव मंडल के डीएफओ के हवाले से कहा गया है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की वजह से 41 पशुओं की भी मौत हुई है.

प्रधानमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 और बाढ़ संकट से निपटने के लिए असम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से असम में बाढ़ की वजह से अपनों को गंवाने वाले परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे को मंजूरी दे दी."

मुंबई में आज बेहद भारी बारिश का अनुमान

इस बीच, मुंबई में भारी बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है. उसने आज भी बेहद भारी बारिश का भी अंदेशा व्यक्त किया है. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर जिले की उडगीर तहसील में बारिश के पानी से भरी झील में दो लड़के डूब गए. दोनों की उम्र 12 साल थी.

भोपाल, इंदौर में भी हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने आज भोपाल और इंदौर में भारी बारिश का अनुमान जताया है. गुरुवार से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश का है इंतजार 

हरियाणा और पंजाब में पिछले चार-पांच दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई जिससे मौसम गर्म और उमस भरा हो गया है. दक्षिण पश्चिम मानसून चंडीगढ़ समेत दोनों राज्य में एक हफ्ते पहले आ गया था. विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों में मानसूनी बारिश की गतिविधि में चार जुलाई से सुधार की संभावना जताई है. उन्होंने कहा कि चार जुलाई से पंजाब और हरियाणा के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में पारा सामान्य से ज्यादा

पॉल ने यह भी कहा कि मौसम की स्थितियां इस बात का संकेत दे रही हैं कि पंजाब के उत्तर पश्चिमी जिलों और दक्षिण हरियाणा के एक या दो इलाकों में पांच-छह जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, राजस्थान में भी मौसम गर्म और उमस भरा है. अधिकारी ने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार की तुलना में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है. बीकानेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

25 साल या अधिक उम्र की है देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी- सर्वे

वंदे भारत मिशन का चौथा चरण शुरू, भारतीयों की घर वापसी के लिए होगा 500 से अधिक उड़ानों का संचालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget