एक्सप्लोरर

यूपी-बिहार में हल्की बारिश तो बंगाल में चलेंगी तेज हवाएं; IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

IMD issued warning for Thunderstorm : भारतीय मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत देश के अधिकांश राज्यों में तेज आंधी के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है.

Weather Forecast: भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक से करवट ली है. कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक तेज आंधी और बारिश होने लगी. इससे मौसम में बड़ा बदलाव हुआ. दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी शुक्रवार (11 अप्रैल) को तेज आंधी और हल्की गरज के साथ बारिश हुई. इससे राष्ट्रीय राजधानी का मौसम सुहाना हो गया. वहीं शनिवार और रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार (12 अप्रैल) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस इलाके में आमतौर पर 0.9 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. IMD के मुताबिक, रविवार (13 अप्रैल) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाके में आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी.

आईएमडी के मुताबिक, अगले हफ्ते मंगलवार (15 अप्रैल) तक दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है, लेकिन बुधवार (16 अप्रैल) से मौसम में बदलाव हो सकता है. इसके लिए लोगों को सावधान रहना चाहिए.

भारत के अन्य राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी मौसम के बदलाव की चेतावनी दी है. IMD के मुताबिक, भारत के असम और मेघालय राज्य के कई हिस्सों में रविवार (13 अप्रैल) को बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में गरज के साथ बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

इन राज्यों में गरज-बरज के साथ बारिश का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के साथ उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget