एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में क्रिसमस पर कड़ाके की सर्दी, दिल्ली में चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के अंत तक दिल्ली का पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इतना ही नहीं शहर में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो सकता है. ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एलान किया है कि गुरुवार को राज्य के स्कूल बंद रहेंगे.

नई दिल्ली: क्रिसमस के मौके पर देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के बाद यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही जहां कई जगहों पर पाइप लाइनों में पानी जम गया और आपूर्ति बाधित हो गयी. वहीं हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे.

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुरुवार को भी घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने बताया कि कुछ मैदानी इलाकों और हिमाचल प्रदेश के निचली पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान में 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा और हिमाचल प्रदेश के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

मोहन भागवत बोले- RSS भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज मानता है

इस समय कश्मीर चिल्लई-कलां की गिरफ्त में है. चिल्लई-कलां ठंड के मौसम में चालीस दिन का वक्त होता है जब भीषण ठंड पड़ती है. इस दौरान बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना होती है. चिल्लई-कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ और 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन शीतलहर उसके बाद भी जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में सुबह में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला और अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने बताया कि शहर में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो सकता है और सप्ताह के अंत में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 16 दिसंबर से अब तक शहर में नौ सर्द दिन दर्ज हुए हैं जो 2003 के दर्ज आंकड़ों के बराबर हैं.

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा. वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस. दर्ज किया गया. लुधियाना (5.5 डिग्री से.), पटियाला (5.8 डिग्री से.), बठिंडा (5.9 डिग्री से.), हलवारा (5.8 डिग्री से.), आदमपुर (7.2 डिग्री से.) और अमृतसर (6.5 डिग्री से.) में भी रात को बहुत ठंड रही. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान के बीकानेर में रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है.

मौसम कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इस साल के अंतिम दिन ताजा बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है. उत्तर प्रदेश के दूरदराज वाले स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget