एक्सप्लोरर

Monsoon Update: 11 जून से आगे नहीं बढ़ा मानसून, इन राज्यों को बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, सहना होगा गर्मी का सितम

Weather Update: हीटवेव बढ़ने के साथ ही मानसून के कमजोर पड़ने की आशंका पैदा हो गई है. आईएमडी ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है.

Weather Update: देशभर में भीषण लू और गर्मी का कहर लगातार जारी है. ऐसे में भारत के कई राज्यों में लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है. जिसके चलते मानसून के कमजोर पड़ने की आशंका पैदा हो गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक,11 जून के बाद से मानसून लगभग आगे नहीं बढ़ा है. इस बीच आईएमडी ने कहा कि अगले 3 से 4 दिन मानसून बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रहा है. हालांकि, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ इलाकों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल लग रही हैं.

बंगाल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश जारी रहने के आसार

हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश रहने की संभावना है. ऐसे में जल्द ही बारिश से इन इलाकों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी. जबकि, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि भारत के उत्तरी भागों में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

अगले 3-4 दिनों तक मानसून के कमजोर रहने की उम्मीद

वहीं, स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष, जलवायु और मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून के कमजोर रहने की उम्मीद है. एक बार जब यह गति पकड़ लेगा तो यह पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि की ओर बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद यह हिमालय की तराई की ओर बढ़ेगा और महीने के आखिर में दिल्ली, हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्रों में दस्तक देगा.

पलावत ने आगे कहा कि पश्चिमी हवाएं बहुत तेज हैं. वे पूर्वी हवाओं को उत्तर-पश्चिमी राज्यों में प्रवेश नहीं करने दे रही हैं. ऐसे में जब तक हवा की दिशा नहीं बदलती, तब तक यहां मानसून की शुरुआत नहीं होगी.

कल दिल्ली में 44 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में राजधानी का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा था. इस बीच 1 जून से अब तक बारिश में कमी बुधवार को 1% से बढ़कर शुक्रवार को 9% हो गई. आईएमडी के अनुसार, पूरे देश में 9% की कमी है, जिसमें केवल उत्तर-पश्चिम भारत में 57%, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 30%, मध्य भारत में 9% की कमी देखी गई.

कई राज्यों में फिर से हीटवेव का कहर जारी

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 18 जून तक, झारखंड और उत्तराखंड में 15 जून तक और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और बिहार के पश्चिमी हिस्सों में 15 जून तक भीषण गर्मी रहने की संभावना है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में 17 जून तक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 जून तक, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी छत्तीसगढ़ में 15 जून तक गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है.

पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश

इस बीच, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा और बिहार में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखी गई.

ये भी पढ़ें: राहुल नहीं बनना चाहते हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता! आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget