एक्सप्लोरर

Weather Today Updates: दिल्ली ने ठिठुरती ठंड को कहा अलविदा! पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Weather Today Updates: राजधानी दिल्ली के तापमान में अब बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान (Rain Forecast) है.

Weather Forecast Today: उत्तर भारत (North East) के मैदानी इलाकों में जनवरी में सबसे ज्यादा सर्दी देखी गई. हालांकि, अब ठंड पहले से काफी कम हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने आज (04 फरवरी) ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche) और निचले मैदानी इलाकों में बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर सुबह और शाम के वक्त अब भी कोहरा (Fog) देखने को मिल रहा है. 

अगले दस दिनों तक मैदानी इलाकों में मौसम में किसी तरह के बदलाव की ज्यादा उम्मीद नहीं है. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्कि बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में तेजी से कोई बढ़त नहीं देखी जाएगी. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन

मौसम विभाग के बीते दिन उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में 3 हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच (Weather Update) को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. अनुमान है कि यहां भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) से कभी भी एवलांच आ सकता है. वहीं, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बर्फबारी का दौर जारी है. हिमाचल में आज (4 फरवरी) को बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. 

राजधानी में मौसम की स्थिति 

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम (Delhi Weather) की बात करें तो अब यहां से सर्दी का मौसम विदाई लेने लगा है. अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, बीच-बीच में तेज हवाओं से थोड़ी-बहुत ठंड देखने को मिलेगी. दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बढ़त का अनुमान है लेकिन कोहरे से लोगों को अब भी थोड़ा बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

किन जगहों पर होगी बारिश?

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन श्रीलंका से होते हुए कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है. इसका असर तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा. इसी के चलते तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटों के लिए बारिश का अनुमान है. अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में भी हल्की बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

Bugdet Session: ट्रेन के 3AC और स्लीपर में सीनियर सिटीजन को मिलेगी छूट? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget