एक्सप्लोरर

Weather Update: कर्नाटक-केरल में भारी बारिश की संभावना, अन्य राज्यों में भी मेहबान रहेंगे इंद्रदेव

राजस्थान और गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं.सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है.

नई दिल्ली: तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी कोंकण गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं.

पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है.

असम में बाढ़ के हालात थोड़े बिगड़े, 14 हजार लोग प्रभावित असम में बाढ़ के हालात मंगलवार को थोड़े बिगड़ गये और राज्य के तीन जिलों में करीब 14,000 लोग अब भी बाढ़ से जूझ रहे हैं. एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी. इससे पहले राज्य के चार जिलों में 9,200 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बकसा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ के कारण 13,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित धेमाजी में 12,000 से अधिक लोग पीड़ित हैं जिसके बाद बकसा में 1,000 और मोरीगांव में 800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

केरल के इडुक्की में भूस्खलन से मृतक संख्या 52 हुई केरल के इडुक्की जिले के पेट्टीमुडी में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 52 हो गई है, वहीं असम और बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़ने के बाद लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इडुक्की में अधिकारियों ने बताया कि दो पुरुषों और एक महिला का शव मलबे से बरामद हुआ है.

अधिकारियों ने बताया कि राजामाला के निकट पेट्टीमुडी में एनडीआरएफ, अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मी लापता 19 लोगों की तलाश के काम में जुटे हैं. ये लोग सात अगस्त से लापता है. यह भी पढ़ें बेंगलूरु: पैगंबर मोहम्मद को लेकर कांग्रेस विधायक के भांजे की आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, पुलिस फायरिंग में दो की मौत, 60 घायल बड़ी ख़बर: संजय दत्त को हुआ लंग्स कैंसर, कोमल नाहटा ने ट्वीट कर किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget