एक्सप्लोरर

Weather Update: फिर से लौटी कंपाने वाली ठंड, दिल्ली में 4 डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान, 3 दिनों का यलो अलर्ट, IMD का नया अपडेट

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 17-18 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी.

Weather Update 16 January: पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में एक बार फिर से पारा गिर गया. रविवार (15 जनवरी) को दिल्ली का तापमान 24 घंटे में 5 डिग्री से नीचे गिर गया. राजधानी के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया. जफरपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 3.8 और आयानगर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

राजस्थान में रात का पारा काफी नीचे आया जहां चुरू में सबसे न्यूनतम -2.5 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 1.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 जनवरी तक उत्तरी पश्चिमी भारत में शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है.

दिल्ली में 3 दिनों का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. यलो अलर्ट में लोगों से ठंड को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा जाता है. न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से नीचे चले जाने पर मौसम विभाग इसे शीतलहर के रूप में चिह्नित करता है.

इसके पहले दिल्ली में 5 से 9 जनवरी तक लगातार शीतलहर की स्थिति देखी गई थी, जो एक दशक की सबसे लंबी शीतलहर थी.

और गिरेगा पारा
17 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. इसके बाद 18 से 20 जनवरी के दौरान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. 17 जनवरी तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 18-20 जनवरी के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है. 

अनुमान के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 17 तारीख तक और उसके बाद 18 तारीख को अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की आशंका है.

15 से 18 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर पाला की स्थिति रहेगी.

मध्यम कोहरे का अनुमान
दिल्ली में रविवार को कोहरे की कोई सूचना नहीं रही. पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार और बुधवार दोनों दिन मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. 200-500 मीटर की दृश्यता होने पर इसे मध्यम कोहरा और 200 मीटर से कम विजिबिलिटी होने पर घना कोहरे के रूप में दर्ज करता है.

यह भी पढ़ें

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, तटीय इलाके में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget